अलीगढ़ मे डेंगू व बुखार से छह लोगों की मौत

थम नहीं रहा मौसमी बीमारियों का प्रकोप सबसे ज्यादा मरीज देहात में।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:49 PM (IST)
अलीगढ़ मे डेंगू व बुखार से छह लोगों की मौत
अलीगढ़ मे डेंगू व बुखार से छह लोगों की मौत

जागरण टीम, अलीगढ़ : डेंगू व बुखार डरावना हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में भयावह स्थिति है। अतरौली क्षेत्र के गांव मढ़ौली में पांच दिन के भीतर तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। यह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व राज्य मंत्री संदीप सिंह का पैतृक गांव है। लोधा क्षेत्र के गांव रायट में दो मरीजों के मरने की खबर है। खैर के गांव गोमत में रविवार को 32 महिला की मृत्यु हो गई। डेंगू व बुखार से मरने वालों की संख्या करीब 40 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू से एक भी मृत्यु से इन्कार किया है।

गांव मढ़ौली में 24 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। गांव निवासी संदीप कुमार (34) की पांच दिन पूर्व अलीगढ़ के प्राइवेट हास्पिटल में मौत हो गई। ज्ञानवती देवी (42)की शनिवार की शाम व खुशी (16) पुत्री होटल सिंह की रविवार सुबह मौत हो गई। रूमलेश देवी, मुकेश, कैलाश, अभिषेक, तरुण, गिरीश, हरदेवी, रितु, शिव कुमार समेत दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएमओ ने बताया कि मृत्यु की सूचना पर टीम को गांव भेज दिया गया है।

एक माह में सात मरीजों की मौत

खैर तहसील क्षेत्र में मरीजों की घर घर चारपाई बिछी हैं। बुखार के कारण आधा दर्जन से ज्यादा मौतों के साथ एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है। एक माह में हुई सात मरीजों की मौत से लोगों में दहशत है। रविवार को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती गोमत निवासी 32 वर्षीय सुनीता सिंह की मौत हो गई है। उन्हें भी बुखार था।

डेंगू व बुखार से मौतों

को विभाग ने नकारा

गंगीरी ब्लाक के गांव दतावली में आठ मरीजों की मौत होने की खबर मिलते ही सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया। टीम ने घर-घर जाकर बुखार से हुई मौत का सत्यापन किया। सीएमओ के अनुसार भूदेवी की मृत्यु का कारण वृद्धावस्था पाया गया। जैमी की मृत्यु का कारण डिप्थीरिया, शाइस्ता की मृत्यु का कारण ओबेसिटी, शुगर व मल्टीपल आर्गन डिसफंक्शन है। अन्य मरीजों की मृत्यु कारण एक्यूट फेब्राइल इनलेस है। कोई डेंगू से मृत्यु नहीं है। गांव में गंदगी पाई गई। पंचायत सचिव इंद्रजीत व प्रधान सुरेश ने जेसीबी मशीन मंगाकर सफाई कराई। सीएमओ ने टीम के साथ गांव में घूमकर लोगों को जागरूक किया। कैंप में 124 बुखार के मरीज चिह्नित किए गए। 14 को सीएचसी छर्रा भेज दिया गया।

मरीजों का नहीं मिल रहा

उपचार, पहुंचे भाजपाई

सरकारी अस्पतालों में मरीज तो भर्ती किए जा रहे हैं, लेकिन उपचार न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल का दौरा किया। सीएमएस डा. रामकिशन के साथ व्यवस्था देखी। मरीजों का हालचाल जाना। सीएमएस से बेड बढ़ाने को कहा।

chat bot
आपका साथी