हाथरस जिले में लंबे समय से तैनात छह खंड शिक्षा अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

हाथरस जिले के लंबे समय से तैनात छह खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने आदेश जारी किए।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 04:08 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 04:08 PM (IST)
हाथरस जिले में लंबे समय से तैनात छह खंड शिक्षा अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला
हाथरस जिले में लंबे समय से तैनात छह खंड शिक्षा अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

हाथरस (जेएनएन)।  हाथरस जिले के  लंबे समय से तैनात छह खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने आदेश जारी किए। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह के आदेश की जानकारी दोपहर को ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को  हो  गई। 

यह है आदेश में
हसायन विकास खंड के शिक्षा अधिकारी सुबोध कुमार पाठक का तबादला सादाबाद के लिए किया गया है। इन्हें मुरसान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुरसान खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती पवन का तबादला सासनी के लिए किया गया है। सासनी खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार यादव का तबादला हसायन के लिए किया गया है। सहपऊ के खंड शिक्षा अधिकारी विद्यानंदन दैपुरिया का तबादला सिकंदराराऊ के लिए किया गया है। इन्हें सिकंदराराऊ नगर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हाथरस के खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह का तबादला सहपऊ के लिए किया गया है। सिकंदराराऊ खंड शिक्षा अधिकारी नंदित कुमार का  तबादला हाथरस के लिए किया गया है।  इन्हें हाथरस नगर क्षेत्र  का अतिरिक्त प्रभारी दिया गया है।  इन्हें तत्काल  अपनी  नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने  के  लिए  निर्देशित किया  गया  है।

कहां कितका हुआ तबादला
वर्तमान तैनाती           शिक्षा अधिकारी                     नवीन तैनाती
हसायन                           सुबोध कुमार पाठक                     सादाबाद 
मुरसान                          श्रीमती पवन                                 सासनी
सासनी                            अखिलेश कुमार यादव                  हसायन
सहपऊ                            विद्यानंदन दैपुरिया                       सिकंदराराऊ
हाथरस                           पोप सिंह                                      सहपऊ
सिकंदराराऊ                    नंदित कुमार                               हाथरस

chat bot
आपका साथी