इगलास के बाजार में दिनदहाड़े दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत Aligarh news

नगर के सबसे व्यस्ततम बाजार पुरानी तहसील रोड पर रविवार की देर शाम गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 12:41 PM (IST)
इगलास के बाजार में दिनदहाड़े दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत Aligarh news
इगलास के बाजार में दिनदहाड़े दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन] नगर के सबसे व्यस्ततम बाजार पुरानी तहसील रोड पर रविवार की देर शाम गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना के पीछे युवकों के दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर हुए झगड़े के दौरान गोली चलना बताया जा रहा है। घटना के बाद से कस्बे का माहौल गर्म है।

बाजार में मच गई अफरातफरी 

गांव विसाहुली निवासी सफररु द्दीन (45) नगर में एक दुकान पर मजदूरी पर कपड़ों की सिलाई करने का काम करते थे। रविवार की शाम को काम खत्म कर वह गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान बाजार पुरानी तहसील रोड पर कई फायर हुए। एक गोली सफररु द्दीन के सिर में लग गई। उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सफररु द्दीन को समीप के डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर कोतवाल रामसिया मौर्य, एसएसआइ सुधीर सिंह, कस्बा इंचार्ज सौदान सिंह यादव मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित घटना स्थल से भाग गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद लोगों का कहना था कि युवकों के दो गुटों में रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान हुई फायङ्क्षरग में राहगीर मजदूर के गोली लग गई। बताया यह भी जा रहा है दो गुटों में पहले भी कस्बे में झगड़ा हो चुका है।कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिलाई करता था मृतक

सफररु द्दीन सिलाई का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसने अपने पीछे पत्नी गुलशन, बेटे आलमवीर, शायआलम, नईम, शरीफ, राशिद, शाजिद व बेटे निशा को छोड़ा है। 

chat bot
आपका साथी