Save Water Campaign : एनएसएस के विद्यार्थियों ने निकाली रैली, और कहा, जल के बिना जीवन संभव नहीं Aligarh News

विश्व जल संरक्षण दिवस के मौके पर जल संरक्षण जागरूकता अभियान शुरू गया है। शिविर का शुभारंभ धर्म ज्योति महाविद्यालय के सचिव डाॅ. धर्मेंद्र सिंह व कोषाध्यक्ष संजय सिंह ऋषि चौधरी व प्राचार्य डाॅ. बीडी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 01:12 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 01:12 PM (IST)
Save Water Campaign :  एनएसएस के विद्यार्थियों  ने निकाली रैली, और कहा, जल के बिना जीवन संभव नहीं Aligarh News
विश्व जल संरक्षण दिवस के मौके पर जल संरक्षण जागरूकता अभियान शुरू गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। धर्म ज्योति महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का एक दिवसीय चतुर्थ शिविर लगाया गया। विश्व जल संरक्षण दिवस के मौके पर जल संरक्षण जागरूकता अभियान शुरू गया है। शिविर का शुभारंभ धर्म ज्योति महाविद्यालय के सचिव डाॅ. धर्मेंद्र सिंह व कोषाध्यक्ष संजय सिंह, ऋषि चौधरी व प्राचार्य डाॅ. बीडी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर के बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। 

जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

साथ ही बताया कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जल ही जीवन है। विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए जागरुक किया और अपने अभिभावकों को भी जल संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं की जल संरक्षण अभियान को लेकर ग्राम ताहरपुर में रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही रैली के जरिए जल के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रेरित किया। कई जगह पर व्यर्थ बहते हुए जल को ग्राम वासियों से कह कर बंद कराया। छात्र-छात्राओं का निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सारस्वत ने किया। शिविर में शिक्षक डा. यशवंत कुमार, डा. केपी शर्मा, डा. आरवी शर्मा, डा. यज्ञदत्त गौतम, डा. चंद्रदत्त शर्मा, एकता गुप्ता, विनीत कुमार सोलंकी, रविशंकर शर्मा, श्यामवीर सिंह आदि लोगों ने सहयोग किया। ग्राम वासियों द्वारा छात्र-छात्राओं के कार्य की सराहना की गई।

chat bot
आपका साथी