प्रशिक्षण शिविर में लिया संकल्प : भाजपा संगठन को करेंगे और अधिक मजबूत Hathras News

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। इसमें संगठन और आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 08:08 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 08:08 AM (IST)
प्रशिक्षण शिविर में लिया संकल्प : भाजपा संगठन को करेंगे और अधिक मजबूत Hathras News
प्रशिक्षण शिविर में लिया संकल्प : भाजपा संगठन को करेंगे और अधिक मजबूत Hathras News

हाथरस (जेएनएन)। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। इसमें संगठन और आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया। साथ ही संकल्प लिया गया कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

भाजपा कार्य पद्धति की दी जानकारी

मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में चला प्रशिक्षण वर्ग छह सत्रों में हुआ। पहले दिन दो सत्र हुए थे, जिसमें मुख्य वक्ता देवेंद्र शर्मा थे। रविवार की सुबह नौ बजे तृतीय सत्र की शुरूआत हुई। इसके मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र ङ्क्षसह रहे। अध्यक्षता महेंद्र ङ्क्षसह आचार्य ने की। मुख्य वक्ता ने संगठन के बारे में बताया। चतुर्थ सत्र भाजपा की कार्य पद्धति के बारे में जानकारी देने के लिए था, जिसके मुख्य वक्ता डा. चंद्रमोहन रहे। अध्यक्षता श्यामबिहारी अग्रवाल ने की।

भाजपा के नए आयाम पर किया फोकस

पंचम सत्र भाजपा के नए आयाम पर आधारित रहा। इसके मुख्य वक्ता पंकज गुप्ता रहे तथा अध्यक्षता सुनील गुप्ता ने की। अंतिम व समापन सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद बंगाली ङ्क्षसह ने की। इसका विषय भाजपा की आगामी कार्ययोजना रहा। इस सत्र में सह जिला कार्यवाह रामहरी चाहर, विभाग प्रचारक जितेंद्र, जिला प्रचारक धर्मेंद्र, मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य रहे।

chat bot
आपका साथी