Republic Day Parade 2020: देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, शान से लहराया तिरंगा Aligarh News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह से ही शहर तिरंगा में रंग गया। जगह-जगह शहर में स्कूली बच्चों एवं गैर सरकारी संगठनों ने रैली निकाली और तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 02:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 07:47 AM (IST)
Republic Day Parade 2020: देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, शान से लहराया तिरंगा Aligarh News
Republic Day Parade 2020: देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, शान से लहराया तिरंगा Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह से ही शहर तिरंगा में रंग गया। जगह-जगह शहर में स्कूली बच्चों एवं गैर सरकारी संगठनों ने रैली निकाली और तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली। लियां देशभक्ति के नारों से गूंज उठीं। सड़कों पर हाथ में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे जगह-जगह नजर आए। पुलिस लाइन, कमिश्नर कार्यालय, एएमयू व जिला पंचायत कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइन में राज्यमंत्री संदीप सिंह व एसएसपी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान अफसरों का सम्मान किया गया।

बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

पुलिस लाइन में 26 जनवरी के समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी विद्यालय के बच्चों ने परेड और संस्कृति कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शहर में बच्चों में उत्साह सड़कों से लेकर स्कूलों में देखने को मिला सभी ने देश की आन बान शान की रक्षा का संकल्प लिया साथ ही छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड के बाद जांबाज पुलिसकर्मियों व पुलिस का सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। समारोह सुबह नौ बजे से शुरू हुआ।

यह हुए सम्मानित

सर्विलांस सेल में तैनात आरक्षी विनोद कुमार को प्लेटिनम डिस्क प्रदान किया जाएगा। सर्विलांस सेल के ही प्रभारी अभय कुमार शर्मा, आरक्षी मनोज कुमार, दुर्विजय सिंह को बदमाशों से मुठभेड़ व आपराधिक वारदातों का पर्दाफाश करने में भूमिका अदा करने पर गोल्ड डिस्क मिलेगा। उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार को, सराहनीय सेवा सम्मान इगलास इंस्पेक्टर रामसिया, दारोगा रामकेश,मुख्य आरक्षी हरिपाल सिंह, आरक्षी चालक अरविंद कुमार व सतीश कुमार व 38वीं पीएसी वाहिनी के देवेंद्र सिंह यादव को दिया जाएगा।

इन्हें भी सम्मानित किया

इंस्पेक्टर मडराक सुरेशचंद्र, एसओ पिसावा मृदुल कुमार, पालीमुकीमपुर रामकेश राजपूत, अकराबाद सुनील कुमार, देहलीगेट के एसएसआइ मोहम्मद अकरम, दारोगा अहमद हसन, गभाना के दारोगा मोनवीर सिंह, इगलास के दारोगा सौदान सिंह, नीलेश कुमार समेत 110 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। शहर मुफ्ती खालिद हमीद, सेवानिवृत्त फ्लाइंग इंजीनियर वीके गुप्ता, एएमयू के लेखक डॉ. सदाकत उल्ला खान एएमयू की महिला सुरक्षा गार्ड उम्मीद फातिमा समेत 23 लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। जीआरपी थाने के सिपाही हनीफ अली, जितेंद्र कुमार, जावेद अख्तर को सम्मानित किया जाएगा। 

जेल अफसरों का सम्मान

जेल के यूनीफार्म कैडर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह व जेलर प्रमोद कुमार को महानिरीक्षक कमेंडेशन डिस्क व नॉन यूनीफार्म कैडर में जेल के लेखाकार अनिल कुमार शर्मा को गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी