हाथरस: देखरेख के अभाव में बदहाल हो रहा पार्क, पार्क के अंदर लगे कूड़े के ढेर

हाथरस में देखभाल के अभाव में पार्क अपनी पहचान खोता जा रहा है। सफाई व्यवस्था न होने से पार्क के अंदर कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। पानी न मिलने से पार्क को हरे-भरे पेड़ रखने वाले पेड़ भी सूखने लगे हैं।

By Aqib KhanEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 05:20 PM (IST)
हाथरस: देखरेख के अभाव में बदहाल हो रहा पार्क, पार्क के अंदर लगे कूड़े के ढेर
देखरेख के अभाव में बदहाल हो रहा पार्क, पार्क के अंदर लगे कूड़े के ढेर

हाथरस, जागरण संवाददाता: शहर की लेबर कालोनी स्थित पार्क देखभाल के अभाव में अपनी पहचान खोता जा रहा है। सफाई व्यवस्था नहीं होने से पार्क के अंदर कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। पानी नहीं मिलने से पार्क को हरा-भरा रखने वाले पेड़ भी सूखने लगे हैं। यहां सुबह-शाम टहलने आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अलीगढ़ रोड पर बनी लेबर कालोनी में बना पार्क दयनीय हालत में है। कालोनी वासियों के लिए टहलने का यह एक प्रमुख स्थान है। करीब 20 वर्ष पूर्व इसे मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने बनवाया था। आज यह पार्क देखभाल के अभाव जीर्ण-शीर्ण होता जा रहा है। पंपसेट बंद पड़ा रहता है। इससे पानी नहीं मिलने से पेड़-पौधे सूखते जा रहे हैं। पार्क की समुचित देखभाल व उसके सुंदरीकरण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को एक पत्र नगर पालिका अध्यक्ष को दिया है। इस पत्र पर संजीव कुमार, विजय कुमार जैन, दामोदर दास गुप्ता, जेपी शुक्ला सहित कई लोगों के हस्ताक्षर मौजूद थे।

पब्लिक बोल

पार्क को हरा-भरा रखने के लिए इसमें काफी पौधे लगाए गए थे। जो आज पेड़ बनकर हरियाली ला रहे हैं। पानी नहीं मिलने से यह सूखने लगे हैं। -टिंकू, निवासी

कालोनी वासियों के लिए यह पार्क टहलने का प्रमुख स्थान है। देखभाल के अभाव में यह पार्क दुर्दशा का शिकार है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -विकास कुमार, निवासी

लेबर कालोनी के पार्क में स्थानीय ही नहीं आसपास के लोग भी सुबह-शाम टहलने आते हैं। सफाई व्यवस्था नहीं होने से यहां बैठना भी मुश्किल हो जाता है। -साजन उर्फ गलुआ, निवासी

पार्क की समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। नगर पालिका को चाहिए कि यहां पर सुंदरीकरण कराकर किसी चौकीदार को देखभाल के लिए नियुक्त कर दे। -मनीष वार्ष्णेय, निवासी

chat bot
आपका साथी