Breaking News मुंबई घूमकर आया युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, कोरोना जैसे थे कुछ लक्षण Aligarh News

कोरोना वायरस जैसे कुछ लक्षण मिलने पर मुंबई घूमकर आए युवक को बुधवार की दोपहर में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 03:47 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 03:47 PM (IST)
Breaking News मुंबई घूमकर आया युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, कोरोना जैसे थे कुछ लक्षण Aligarh News
Breaking News मुंबई घूमकर आया युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, कोरोना जैसे थे कुछ लक्षण Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन। कोरोना वायरस जैसे कुछ लक्षण मिलने पर मुंबई घूमकर आए युवक को बुधवार की दोपहर में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। एंबुलेंस की टीम जैसे ही युवक के मोहल्ले में पहुंची आसपास के लोग सर्तक हो गए और आसपास के घरों को सैनिटाइज करने में जुट गए।

युवक ने खुद ही किया कंट्रोल रूम में फोन

युवक पिछले दिनों अपने साथियों के साथ मुंबई घूमने गया था। युवक देहलीगेट थाना क्षेत्र के जलालपुर इलाके का है। आने के बाद से वह खांसी और बुखार से पीडि़त चल रहा था। युवक ने कंट्रोल रूम पर फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। तीन घंटे के इंतजार के बाद युवक इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल पैदल चल दिया। कई जगह युवक थककर बैठ गया। इसके बाद युवक कुछ दूर चला और रामघाट रोड पर जाकर बैठ गया। तभी पुलिस ने रोक टोक दिया। जानकारी मिलने पर पुुलिस के अधिकारियों ने एंबुलेंस उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और युवक को ले आई। जांच के लिए युवक भर्ती कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी