लॉकडाउन में कमिश्नर ने बदली दिनचर्या सोने से पहले चारों जिलों की करते हैं समीक्षा Aligarh news

लॉकडाउन में कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी की दिनचर्या बदल गई है। वे रात में सोने से पहले मंडल के चारों जिलों की समीक्षा करते हैं। डीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से बात करते हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 10:26 AM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 04:32 PM (IST)
लॉकडाउन में कमिश्नर ने बदली दिनचर्या सोने से पहले चारों जिलों की करते हैं समीक्षा Aligarh news
लॉकडाउन में कमिश्नर ने बदली दिनचर्या सोने से पहले चारों जिलों की करते हैं समीक्षा Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन ]: लॉकडाउन में कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी की दिनचर्या बदल गई है। वे रात में सोने से पहले मंडल के चारों जिलों की समीक्षा करते हैं। डीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से बात करते हैं। सुबह जगने के बाद भी अखबार पढ़कर अफसरों से बात कर अपडेट लेते हैं। मंडलायुक्त ने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि मुसीबत के समय में सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। यह मनुष्य की ङ्क्षजदगी मौत से जुड़ा मामला है। हम सभी को पूरी निष्ठा से जनहित में काम करना है। उन्होंने लोगों से भी घर में रहने की अपील की है।

यह है कमिश्नर की दिनचर्या

प्रियदर्शी सुबह सात बजे जगते हैं। सबसे पहले चारों जिलों के अखबार पढ़ते हैं। अलीगढ़ जिले के अखबार उनके घर आते हैं। अन्य जिलों के ई पेपर पर पढ़ लेते हैं। इसके बाद संबंधित अफसरों से बातचीत करते हैं। अफसरों को जरूरी आदेश-निर्देश देने के बाद कुछ समय योगा करते हैं। अभी परिवार भी साथ में है। नाश्ता परिवार के साथ करते हैं। फिर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकलते हैं। अब तो जिले की सीमाओं पर आ रहे लोगों या फिर एडीए की कैंटीन समेत अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर चुके हैं। दो से तीन बजे के बीच खाना खाते हैं। शाम के समय मंडलस्तरीय अफसरों के साथ बैठक करते हैं। इसके बाद शाम को कुछ समय परिवार को देते हैं। रात आठ बजे कंट्रोल रूम में आने वाले शिकायतों का निस्तारण शुरू हो जाता है। शिकायतों के हिसाब से अफसरों से बात करते हैं। नौ बजे के बाद सभी जिलों से एक बार फिर अपडेट लेते हैं। फिर दो-तीन घंटे शासनादेश व किताबों को अध्ययन करते हैं। ज्यादा से ज्यादा समय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में देते हैं।

घर में रहें लोग

कमिश्नर ने मंडल के सभी लोगों से अपील की है कि घरों में रहें। शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए होम डिलीवरी की शुरुआत हो रही है। लॉकडाउन का पालन करें। अधिकारी भी समय की संवेदनशीलता समझें। जो लोग बाहर से आए हैं, वे अपने घरों में सेल्फ क्वारंटाइन रहें।

chat bot
आपका साथी