कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव होने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गाजियाबाद से अलीगढ़ पहुंचे

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार को अलीगढ़ पहुंच गए। वह मैरिस रोड स्थित राज पैलेस आवास पर हैं। दीपावली इस बार अलीगढ़ में ही परिवार के साथ मनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 11:46 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव होने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गाजियाबाद से अलीगढ़ पहुंचे
दीपावली इस बार अलीगढ़ में ही परिवार के साथ मनाएंगे।

अलीगढ़, जेएनएन : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार को अलीगढ़ पहुंच गए। वह मैरिस रोड स्थित राज पैलेस आवास पर हैं। दीपावली इस बार अलीगढ़ में ही परिवार के साथ मनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे। उसके बाद कुछ दिनों तक लखनऊ में इलाज कराया। फिर गाजियाबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए थे। यहां सोमवार को वह डिस्चार्ज हो गए। बुंलदशहर के सांसद भोला सिंह और गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय ने वहां उनका स्वागत किया। इसके बाद वह शाम पांच बजे राज पैलेस पहुंचे।

जरा भी शक होने पर कोरोना की जांच जरूर कराएं

यहां पर एटा सांसद और उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, सूबे में वित्त राज्यमंत्री और नाती संदीप सिंह मौजूद हैं। छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने राज पैलेस में स्वागत किया। राज पैलेस से कल्याण सिंह ने वीडियो जारी करके सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में इलाज कराया, अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कल्याण सिंह ने कहा कि सभी की दुआएं और आशीर्वाद ने संजीवनी का काम किया है। रिपोर्ट निगेटिव है। कल्याण सिंह ने वीडियो के माध्यम से सभी को सावधानी बरतने को भी कहा। उन्हाेंने कहा कि जरा भी शक होने पर कोरोना की जांच जरूर कराएं। घ्उाबराए नहीं, क्योंकि मैं स्वयं ठीक होकर आया हूं। इसका इलाज संभव है। अंत में फिर उन्होंने सभी का आभार जताया। हालांकि, गाइड लाइन के अनुसार कल्याण सिंह अभी दस दिनों तक किसी से मिलेंगे नहीं।

chat bot
आपका साथी