हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज का त्योहार Aligarh news

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का त्‍योहार हषोल्लास के साथ मनाया जाता है। हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं में खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाए अखंड सौभाग्य व युवतियां मनचाहे जीवन साथी की कामना के लिए व्रत रखती हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 03:28 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 03:49 PM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज का त्योहार Aligarh news
हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं में खास महत्व रखता है।

अलीगढ़, जेएनएन। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का त्‍योहार हषोल्लास के साथ मनाया जाता है। हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं में खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाए अखंड सौभाग्य व युवतियां मनचाहे जीवन साथी की कामना के लिए व्रत रखती हैं। महिलाए व युवतियां हाथों पर आकर्षक मेंहदी रचाकर, हरे परिधान पहनकर झूले का आनंद भी लेती हैं। बाजार में इस पर्व के सिलसिले में चूड़ियाें और साड़ियों की जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था।

भाइ बहनों के घर घेवर व मिठाई लेकर गए

बुधवार को हरियाली तीज का त्‍योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं ने झूला झूला और पारंपरिक गीत गाकर त्योहार मनाया। भाई बहनों के घर पर घेवर, मिठाई लेकर गए। महिलाए परंपरागत विधि से त्‍योहार को मनाने के लिए सुबह से ही उत्साहित दिखी। घरों में पकवान, मिठाई आदि बनाए गए। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव व माता पार्वती के साथ ही प्रथम आराध्य श्रीगणेश का पूजन किया। महिलाओं ने हरे परिधान धारण कर झूला झूलते हुए सावन की मलहारे भी गाई। नगर के मथुरा मार्ग स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनोतियां मांगी।

chat bot
आपका साथी