अलीगढ़ में किसान पर गोली मारी, हालत गंभीर

पिसावा थाना क्षेत्र के गाव दमुआका में गुरुवार रात खेत पर पानी लगाने जा रहे दो चचेरे भाइयों पर फायरिंग कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 06:30 PM (IST)
अलीगढ़ में किसान पर गोली मारी, हालत गंभीर
अलीगढ़ में किसान पर गोली मारी, हालत गंभीर

अलीगढ़ : पिसावा थाना क्षेत्र के गाव दमुआका में गुरुवार रात खेत पर पानी लगाने जा रहे दो चचेरे भाइयों पर प्राणघातक हमला किया गया। घात लगा कर बैठे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक को गोली लगी। इसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।

गांव दमुआका निवासी वीरपाल सिंह पुत्र विजयराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र सचिन व भतीजा प्रशात पुत्र रनवीर सिंह गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपने खेतों पर पानी लगाने जा रहे थे। दोनों युवक गाव से निकले, वहा रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। सचिन तो जान बचाकर खेत में छुप गया, लेकिन प्रशात नहीं बच सका। प्रशांत के गोली लगने से घायल हुआ है। हमले के पीछे एक हत्या की साजिश सुन लेना बताया गया है। दोनों युवकों ने रास्ते में छिपे बैठे कुछ लोगों की बातें सुन ली थीं। इन्हें पहचान भी लिया था। ये लोग किसी की हत्या के लिए सुपारी देने व रूपयों के लेन देन की बात कर रहे थे। हमले की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल भेजा। वहीं, गांव के अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। सचिन के पिता वीरपाल सिंह ने सचिन द्वारा पहचाने गए राजू पुत्र भागचंद, गजेंद्र पुत्र भागचंद, नौरंग पुत्र चरण सिंह, कुंवरपाल व मनवीर पुत्र किशन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला रंजिश का भी हो सकता है। जाच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी