Dev Deepawali 2021 : अलीगढ़ में अचल सरोवर पर आज होगी 33,333 दीपों से महाआरती, गंगा तट सांकरा में भव्‍य आयोजन

धरती पर शुक्रवार को देव दीपावली पर देवता उतरेंगे। हर तरफ मंगल-अभिनंदन होगा। इसी के साथ जिले के तीन प्रमुख स्थान मिट्टी के दीपों से नहा उठेंगे। इस बार दैनिक जागरण ने गंगा तट सांकरा बेसवां में धरणीधर सरोवर पर भव्य आयोजन किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 06:05 AM (IST)
Dev Deepawali 2021 : अलीगढ़ में  अचल सरोवर पर आज होगी 33,333 दीपों से महाआरती, गंगा तट सांकरा में भव्‍य आयोजन
शहर का हृदय अचल सरोवर भी भव्य दीपों से नहाएगा। यहां 33,333 दीपक जलाए जाएंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। धरती पर शुक्रवार को देव दीपावली पर देवता उतरेंगे। हर तरफ मंगल-अभिनंदन होगा। इसी के साथ जिले के तीन प्रमुख स्थान मिट्टी के दीपों से नहा उठेंगे। इस बार दैनिक जागरण ने गंगा तट सांकरा, बेसवां में धरणीधर सरोवर पर भव्य आयोजन किया है। यहां शाम 5.30 बजे दीपक जल उठेंगे। इसी के साथ महाआरती शुरू हो जाएगी। मंत्रोच्चार के साथ ही शंखनाद होगा। शहर का हृदय अचल सरोवर भी भव्य दीपों से नहाएगा। यहां 33,333 दीपक जलाए जाएंगे। लाइटिंग की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। अचल सरोवर के सारे घाट मिट्टी जगमग होंगे। साथ ही अचलेश्वरधाम मंदिर, गणेश मंदिर समेत सरोवर के चारों मंदिरों पर भी दीपदान किया जाएगा।

संस्‍कृति व संस्‍कार के प्रति संजीदा रहता है दैनिक जागरण

संस्कृति और संस्कार के प्रति दैनिक जागरण सदैव संजीदा रहता है। इसीलिए तीज-त्योहारों पर समाज के लोगों में भी उत्साह भरने का काम किया जाता है। शुक्रवार को देव दीपावली पर ऐसा ही भव्य आयोजन किया जा रहा है। हमारा सौभाग्य है कि हमें मां गंगा के आंचल का सानिध्य मिला है। जिले के सांकरा से होकर निकल रही गंगा मां के तट के किनारे दीपदान का आयोजन किया गया है। एक दर्जन से अधिक समाजसेवी संस्थाएं इसमें जुटी हुई हैं। शाम 5.30 बजे से सांकरा का घाट दीपों से जगमग हो उठेगा। भव्य महाआरती भी होगी।

- राष्ट्रीय युवा एकता संघ लहरा सलेमपुर।

- प्रकाश इंटर कालेज दादों।

- ग्रामोद्वार महाविद्यालय नगला परसी।

- बाबा मोहनराम परमार्थ सेवा समिति हरनौट भोजपुर।

- मनोज गुप्ता राष्ट्रवादी- समाजसेवी।

-निकुंज गोपाल लोकवाणी केंद्र, छर्रा।

-मिशन स्वच्छ अविरल गंगा, छर्रा।

-राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन, अलीगढ़।

-किड्स केयर हॉस्पिटल, अलीगढ़।

-राष्ट्रीय युवा एकता संघ, लहरा सलेमपुर।

धरणीधर पर भी होगा अद्भुत नजारा

इगलास :  महर्षि विश्वामित्र की पावन तपोस्थली तीर्थधाम धरणीधर सरोवर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के दिन श्रद्धा की रोशनी से जगमागते दीपों से जगमगाएगा। हजारों की संख्या में घाटों पर मिट्टी के जल रहे दीपों की श्रंखला मन को मोहित व आनंदित करने वाली होगी। यहां देव दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दैनिक जागरण के साथ सामाजिक संस्थाआें ने भव्य कार्यक्रम की तैयारियां की हैं। इस दौरान बेसवां कस्बे में दीपदान यात्रा भी निकाली जाएगी। सरोवर के आस-पास के पुलिस चौकी मंदिर पर महाकाल की झांकी सजेगी, रुद्रेश्वर मंदिर पर बाबा बर्फानी की झांकी के दर्शन होंगे, हनुमानगढ़, दाऊजी महाराज मंदिर, समाधि स्थल, भूतेश्वर महादेव, बारहद्वारी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वामित्र पार्क, श्रीराम मंदिर को भव्य रुप से सजाया जाएगा। इस दौरान प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन भी होगा। सरोवर के राधा-मोहन घाट, हरिकृष्ण घाट, गोबर्धन घाट, विश्वामित्र घाट, निर्भयानंद घाट, गौरदेव आश्रम घाट, कदम घाट, शंकरानंद घाट, गौ घाट पर दीप दान होगा। कार्यक्रम को लेकर रोटी बैंक मुरली वाला, महाकाल मंडल, रुद्रेश्वर मंडल, चेयरमैन मनोज कुशवाह, गुड्डी वर्मा, पप्पू वर्मा, नीरज सारस्वत, राकेश गोयल, दिनेश सोनी, गुलशन बंसल, गोपालदाश आदि द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

श्री गिलहराज मंदिर की भव्य तैयारी

शहर का हृदय अचल सरोवर पर देव दीपावली का उत्सव देखते ही बनता है। श्री गिहलराज मंदिर की ओर विगत 10 वर्ष से भी अधिक समय से आयोजन हो रहा है। 51 दीपों से आयोजन की शुरुआत हुई थी। इस बार 33,333 दीपक जलाए जाएंगे। मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ ने बताया कि सरोवर के सभी घाटों पर दीपक रखे जाएंगे। 12 से अधिक सामाजिक संस्थाएं तैयारी में जुटी हुई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। लेजर लाइट का नजारा भी देखने काे मिलेगा। मुख्य अतिथि टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं के स्क्रिप्ट राइटर मनोज संतोषी होंगे। अचलेश्वरकार्ष्णि कल्याण शक्तिपीठ की ओर से श्री राधा मोहन मंदिर मामू भांजा पर देव दीपावली का आयोजन शाम 6 बजे किया जायेगा। मंदिर में भी भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। गणेश मंदिर, राधा गौर मंदिर, गायत्री और नौ देवी मंदिरों में भी दीपक जलाए जाएंगे।

आरती घाट पर भी विशेष

अचल सरोवर रक्षक दल की टीम आरती घाट पर विशेष तैयारी कर रही है। घाट को दीपों से सजाया जाएगा। डा. मुकेश शर्मा ने बताया कि दो दिनों से टीम दिनरात तैयारी में जुटी हुई है। आरती घाट का नजारा देखते ही बनेगा। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि अचल सरोवर की भव्यता के लिए दल की टीम का बड़ा सहयोग है। मोहन लाल वर्मा ने कहा कि कभी सपनों में भी नहीं सोच सकते थे कि अचल इतना भव्य बनेगा। दल की टीम आरती घाट पर मौजूद रहेगी। कार्ष्णि कल्याण शक्तिपीठ की ओर से देव दीपावली पर दीपदान किया जाएगा। मीडिया प्रभारी ललित वाष्र्णेय ने बताया कि मामू-भांजा स्थित श्री राधा मोहन मंदिर पर शाम छह बजे दीपक जलेंगे।

chat bot
आपका साथी