Hathras Casee: सीएम योगी ने कहा, किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं देंगे, दोषी को सजा मिलेगी

सिकंदराराऊ विधान सभा क्षेेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिलसिलेवार पूरी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि किसी निर्दोष पर कोई कार्यवाही नहीं होगी। = पूरी तरह न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 09:14 AM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 09:14 AM (IST)
Hathras Casee: सीएम योगी ने कहा, किसी भी निर्दोष को फंसने  नहीं देंगे, दोषी को सजा मिलेगी
घटना में पूरी तरह न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी।

 हाथरस जेएनएन: उत्‍तर प्रदेेेेशके जनपद  हाथरस में  चंदपा इलाके में पीड़िता की मौत के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है। पूरे मामले के संबंध में सिकंदराराऊ विधान सभा क्षेेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिलसिलेवार पूरी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि किसी निर्दोष पर कोई कार्यवाही नहीं होगी। 

 न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी

वार्ता के बाद विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हुई है। मुख्यमंत्री ने उनसे घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि हम निर्दोष लोगों के साथ हैं, किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। पीड़ित पक्ष के साथ पूरी सहानुभूति है, जो व्यक्ति घटना में दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। सभी लोग धैर्य से काम लें। घटना में पूरी तरह न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी।  पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।  न्याय पूर्ण कार्रवाई होगी। पीड़िता के परिवार को न्याय मिलेगा।

chat bot
आपका साथी