अलीगढ़ व हाथरस में सुबह से ही आसमान साफ, हवाओं से बढ़ी ठंडक, जानें- दोपहर व शाम को कैसा रहेगा weather

अलीगढ़ में सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। हल्की हवा चलने से धीरे-धीरे कोहरा छट गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा। सुबह से ही खिली हुई धूप निकलने से लोगों को राहत मिल गई है। रात में ओस पड़ेगी। हवा चलने पर ठंड बढ़ने का अनुमान है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2022 09:59 AM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2022 09:59 AM (IST)
अलीगढ़ व हाथरस में सुबह से ही आसमान साफ, हवाओं से बढ़ी ठंडक, जानें- दोपहर व शाम को कैसा रहेगा weather
अलीगढ़ में सुबह हल्की हवा चलने से कोहरा छट गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। साेमवार सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। हल्की हवा चलने से धीरे-धीरे कोहरा छट गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा। सुबह से ही खिली हुई धूप निकलने से लोगों को राहत मिल गई है। रात में ओस पड़ेगी। हवा चलने पर ठंड बढ़ने का अनुमान है। आने वाले दिनों में ठंडक और अधिक बढ़ेगी। रविवार का अधिकतम तापमान 27.6 व न्यूनतम 11.0 रहा।

अलीगढ़

28 नवंबर,27.0,11.0

29 नवंबर,27.0,11.0

यह भी पढ़ें- Railway ने बदला एक्‍सप्रेस ट्रेनों का Schedule, आधा दर्जन ट्रेनें कीं निरस्‍त, इन ट्रेनों के घटाए फेरे

हाथरस

28 नवंबर,26.1,16.5

29 नवंबर,26.6,16.3

मथुरा

28 नवंबर,28.0,11.0

29 नवंबर,28.0,11.0

बढ़ेगी ठंड तो घटेगी रोडवेज बसों की संख्या

अलीगढ़। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, रोडवेज बसों की संख्या घटती जाएगी। यह फैसला परिवहन निगम की ओर से किया गया है। रात में ठंड के चलते यात्रियों की संख्या में गिरावट आने से रोडवेज को आर्थिक नुकसान तो होता ही है, हादसों का डर भी बना रहता है।

यात्रियों को होगी दिक्‍कत

लंबी दूरी की बसें सफर पर होती हैं तो रास्ते में रात में धुंध व कोहरे से दृश्यता में कमी आती है। यात्री भी पर्याप्त संख्या में बसों में नहीं होते हैं। परिवहन विभाग ने फैसला किया है कि लंबी दूरी की उन बसों का ही संचालन किया जाएगा, जिनमें यात्रियों की संख्या कम से कम 25 हो। ये संख्या पूरी नहीं होती है तो बसों को लंबी दूरी के रूट पर नहीं भेजा जाएगा। इससे यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

लंबी दूरी वाली बसों के संचालन में कटौती

एआरएम बुद्धविहार डिपो वाईपी सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे के चलते हाईवे पर दृश्यता कम हो जाती है। यात्रियों की कमी की बात भी है और हादसों की आशंका का विषय भी है। इन दोनों बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए रात के समय लंबी दूरी वाली बसों के संचालन में कटौती की जा रही है। जरूरी बस सेवाओं को छोड़कर रात की बसों को बंद किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी