Aligarh News : केंद्रीय परियोजनाएं नहीं पकड़ रहीं रफ्तार, समय पूरा होने के बाद भी स्मार्ट सिटी के कार्य अधूरे

Aligarh News स्‍मार्ट सिटी अलीगढ़ को संवारने के लिए जिन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का बजट मिला है वो समय से पूरा नहीं हो पा रहे हैं। कोरोना संकट को इसकी बडी़ वजह बताया जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 22 Nov 2022 02:02 PM (IST) Updated:Tue, 22 Nov 2022 02:31 PM (IST)
Aligarh News : केंद्रीय परियोजनाएं नहीं पकड़ रहीं रफ्तार, समय पूरा होने के बाद भी स्मार्ट सिटी के कार्य अधूरे
अलीगढ़ के अचल सरोवर में धीमी गति से काम चल रहा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : शहर को संवारने की जिन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपये का बजट दिया है, उनका हाल तो देखिए। समय सीमा पूरी होने के बाद भी अधूरी हैं। लालडिग्गी स्थित हैबिटेट सेंटर को छोड़ दें तो बाकी बड़ी परियोजनाओं पर अभी काम चल रहा है। कितने महीने और चलेगा, ये कहना भी मुश्किल है। विश्व बैंक की रिपोर्ट फाइनेंसिंग इंडियाज अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर नीड्स में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई की यही तस्वीर दिखाई गई है। स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन व प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत स्थानीय निकायों में किए गए खर्च का विश्लेषण भी किया है।  

*इसे भी पढ़ें Aligarh News : दाऊद और श्रीप्रकाश शुक्ला की तरह डान बनना चाहता था मुनीर, एएमयू में नाम से कांपते थे छात्र* 

बीते आठ महीने से चल रहा परियोजना पर काम

स्मार्ट सिटी के तहत शहर को संवारने का खाका तैयार किया गया था। तमाम परियोजनाओं के ब्ल्यू प्रिंट निकाल कर कार्य पूर्ण होने की समय सीमा तय की गई। तय समय सीमा में कई परियोजनाएं पूरी न हो सकीं। कोरोना संकट को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है। पिछले आठ माह से इन परियोजना पर लगातार काम चल रहा है पर, रफ्तार अभी धीमी है। स्मार्ट सिटी के तहत 998 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाएं हैं। अफसरों का दावा है कि इनमें से 237.55 करोड़ रूपये की 14 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 28 परियोजनाएं लंबित बताई जा रही हैं। अचल सरोवर व चौराहों का सुंदरीकरण, स्मार्ट रोड, डिवाइडर, स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम आदि परियोजनाओं पर काम चल रहा है। निर्माण कार्यों के चलते राहगीरों को परेशानी हो रही है। कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं।

*Aligarh Municipal Election 2022 : कभी हाथ उठाकर होता था चेयरमैन का चुनाव, रोचक है बेसवां नगर पंचायत का इतिहास*

अधूरी परियोजनाएं

अचल सरोवर

लागत-25 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 10 जुलाई 2019, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 14 जुलाई 2022

चौराहों का सुंदरीकरण

लागत- 41.72 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- पांच मार्च 2020, कार्य पूर्ण होने की तिथि- अक्टूबर 2022

स्मार्ट रोड

लागत- 16.85 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 10 नवंबर, 2021, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 30 जून 2022

जवाहर पार्क का सुंदरीकरण

लागत- 17.53 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- एक अप्रैल 2022, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 31 अक्टूबर 2022

रसलगंज रोड का सुंदरीकरण

लागत- 20 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 12 जनवरी 2022, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 11 जुलाई 2022

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

लागत- 103.27 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- एक जून 2019, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 31 अक्टूबर 2022

chat bot
आपका साथी