शहर के कोहिनूर मंच पर आज मचेगा 'जश्न-2020' का धमाल Aligarh news

दैनिक जागरण की प्रस्तुति जश्न 2020Ó में बुधïवार की शाम पूरा शहर बॉलीवुड की मशहूर पाश्र्व गायिका शिवानी कश्यप के साथ झूमेगा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 04:29 PM (IST)
शहर के कोहिनूर मंच पर आज मचेगा 'जश्न-2020' का धमाल Aligarh news
शहर के कोहिनूर मंच पर आज मचेगा 'जश्न-2020' का धमाल Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन] दैनिक जागरण की प्रस्तुति 'जश्न 2020Ó में बुधïवार की शाम पूरा शहर बॉलीवुड की मशहूर पाश्र्व गायिका शिवानी कश्यप के साथ झूमेगा। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच थ्रीडी संगीत व शिवानी की दिलकश आवाज आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी। अपनी पसंदीदा सिंगर को देखने, सुनने और साथ में झूमने के लिए शहरवासी बेचैन हैं। मुख्य सहयोगी इंग्राहम इंस्टीट्यूट व पावना ग्र्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज हैं। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल व तनिष्क भी विशेष सहयोगी हैं।

दैनिक जागरएा कर रहा है आयोजन

नुमाइश का कोहिनूर मंच अपनी भव्यता के लिए फेमस है। यहां सिने जगत की अनेक हस्तियों ने प्रस्तुति दी है। इस बार नए साल के उपलक्ष्य में दैनिक जागरण यहां 'जश्न-2020Ó का आयोजन कर रहा है, जो शाम सात बजे शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड सिंगर शिवानी कश्यप ने खुद शहरवासियों को इस यादगार होने जा रही शाम में शामिल होने का आह्वïान किया है। शहरवासी भी शिवानी कश्यप की मौजूदगी में झूमने के लिए तैयार हैं। 

सजना आ भी जा...समेत कई सुपरहिट फिल्मों को अपनी आवाज दे चुकीं शिवानी कश्यप यहां भी धमाल मचाएंगी, हर किसी को इसकी उम्मीद है। दैनिक जागरण के इस रंगारंग कार्यक्रमों को लेकर लोगों में उत्सुकता है।

इन फिल्मों में गाए गीत 

रियल्टी शो 'बाथरूम सिंगरÓ की होस्ट रहीं शिवानी कश्यप ने बॉलीवुड की अनेक फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज दी है। इनमें भिंडी बाजार, आइडेंटी कार्ड, महारथी, सिर्फ, मिस्टर या मिस, संडे, वैसा भी होता है, जिंदा, 1971 व सजना आ भी जा, आदि फिल्में शामिल हैं। 

प्रवेश निश्शुल्क 

दैनिक जागरण ने कार्यक्रम में प्रवेश को निश्शुल्क रखा है। यानह्म् पूरे परिवार के साथ आप कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हैं। समय से पहुंचकर अपना स्थान ग्र्रहण कर लें। 

chat bot
आपका साथी