BJP Leader Arrested: अलीगढ़ में मजदूरों से मारपीट करनेे वालेे भाजपा नेता शल्यराज सिंह गिरफ्तार

BJP Leader Arrested अलीगढ़ में गांधीपार्क पुलिस ने मजदूरों पर हमला करने वाले भाजपा नेता शल्यराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 06:39 PM (IST)
BJP Leader Arrested: अलीगढ़ में मजदूरों से मारपीट करनेे वालेे भाजपा नेता शल्यराज सिंह गिरफ्तार
अलीगढ़ में मजदूरों पर हमला करने वाले भाजपा नेता शल्यराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गांधीपार्क पुलिस ने मजदूरों पर हमला करने वाले भाजपा नेता शल्यराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

BJP Leader ने की मारपीट

नोएडा में एक महिला से श्रीकांत शर्मा द्वारा बदसलूकी करने के बाद अलीगढ़ में भी एक भाजपा नेता द्वारा मजदूरों को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शल्यराज सिंह मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा के बाद अलीगढ़ में भाजपा नेता ने मजदूरों को पीटा, नेता की हरकत कैमरे में कैद

कैमरे में पूरा प्रकरण कैद

घटना सोमवार की है। भाजपा नेता गाड़ी लेकर गांधी पार्क क्षेत्र के माली का नगाल स्थित अपने आवास से निकल रहे थे। रास्ते में ही एक निर्माणाधीन अस्पताल के सामने मजदूर सरिया सीधी कर काटने का काम कर रहे थे। गाड़ी न निकलने पर भाजपा का नेता का मजदूरों से विवाद हुआ था।

भाजपा नेता ने आरोप बताए गलत

इस शल्यराज सिंह का कहना है कि मजदूरों से सरिया साइड में करने को कहा था, लेकिन वो इसके लिए राजी नहीं हुए। उल्टा अनावश्यक बात करने लगे। मैंने एक मजदूर में धक्का मार दिया था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा प्रकरण कैद हुआ है।

हाथरस में युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला ओझा में मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी दुकान पर बैठे युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंची। घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। स्वजन ने रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

गांव निवासी सतीश चंद्र का आरोप है कि उनका 26 वर्षीय बेटा उपदेश दोपहर 12 बजे दुकान पर बैठा था। वह घर के ही बाहर परचून की दुकान चलाता है। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश आए और आते ही उन्होंने उपदेश पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही सतीश चंद्र व उनके परिवार के लोग दुकान की ओर भागे तो उपदेश के हाथ में गोली लगी थी और बाइक सवार बदमाश मौके से फरार थे। युवक को गोली लगने की जानकारी होते ही गांव में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

chat bot
आपका साथी