BJP Leader Beat Up Labour: नोएडा के बाद अलीगढ़ में भाजपा नेता ने मजदूरों को पीटा, नेता की हरकत कैमरे में कैद
BJP Leader Beat Up Labour नोएडा में एक महिला से श्रीकांत शर्मा द्वारा बदसलूकी करने के बाद अलीगढ़ में भी एक भाजपा नेता द्वारा मजदूरों को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। नोएडा में एक महिला से श्रीकांत शर्मा द्वारा बदसलूकी करने के बाद अलीगढ़ में भी एक भाजपा नेता द्वारा मजदूरों को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शल्यराज सिंह मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में मजदूरों से मारपीट करनेे वालेे भाजपा नेता शल्यराज सिंह गिरफ्तार
सीसीटीवी कैमरे में पूरा प्रकरण कैद
घटना सोमवार की है। भाजपा नेता गाड़ी लेकर गांधी पार्क क्षेत्र के माली का नगाल स्थित अपने आवास से निकल रहे थे। रास्ते में ही एक निर्माणाधीन अस्पताल के सामने मजदूर सरिया सीधी कर काटने का काम कर रहे थे। गाड़ी न निकलने पर भाजपा का नेता का मजदूरों से विवाद हुआ था। इस शल्यराज सिंह का कहना है कि मजदूरों से सरिया साइड में करने को कहा था, लेकिन वो इसके लिए राजी नहीं हुए। उल्टा अनावश्यक बात करने लगे। मैंने एक मजदूर में धक्का मार दिया था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा प्रकरण कैद हुआ है।
सपाईयों ने किया हंगामा
अलीगढ़। कयामपुर रोड पर भाजपा कार्यालय के गेट निर्माण को लेकर लिए गए शटडाउन से मेडिकल रोड बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों में लाइट गुल हो गई। जानकारी मिलने पर सपाइयों ने मेडिकल रोड बिजलीघर पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने शहर की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। कयामपुर रोड पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय है। इसके गेट का निर्माण करवाया जा रहा है।
लाइट न आने के कारण लोग व्याकुल
सड़क के एक किनारे से 33 केवी की लाइन जा रही है। गेट निर्माण के लिए बिजली अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति दो घंटे के शटडाउन के लिए कहा। बिजली अधिकारियों ने शटडाउन लेकर 132 केवी पंचम बिजलीघर से निकलने वाली 33 केवी की लाल डिग्गी, विक्रम कालोनी और मेडिकल रोड की सप्लाई बंद करा दी। सपाइयों का आरोप है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे से से सप्लाई बंद कर दी गई। दोपहर तक लाइट न आने के कारण लोग व्याकुल हो गए। इसकी जानकारी होने पर सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, निवर्तमान महासचिव मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेडिकल बिजलीघर पर पहुंच गए।
सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। हंगामे की सूचना पर बिजली अधिकारियों ने 12:25 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू ने बताया कि भाजपा कार्यालय का गेट बनाने के लिए शटडाउन के लिए एसडीओ के पास पत्र आया था। रविवार को बरसात के कारण शटडाउन नहीं लिया जा सका। सोमवार को यह काम हुआ। सिर्फ एक घंटे आपूर्ति बाधित रही।