अलीगढ़ में गुस्साए भाजपा जिलाध्यक्ष, बोले-पहली बार मजिस्ट्रेट बने हो क्या

भाजपा जिलाध्यक्ष की मजिस्ट्रेट से नोकझोंक का वीडियो वायरल ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी के समर्थन में गंगीरी पहुंचे थे जिलाध्यक्ष।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 01:38 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 01:38 AM (IST)
अलीगढ़ में गुस्साए भाजपा जिलाध्यक्ष, बोले-पहली बार मजिस्ट्रेट बने हो क्या
अलीगढ़ में गुस्साए भाजपा जिलाध्यक्ष, बोले-पहली बार मजिस्ट्रेट बने हो क्या

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : गंगीरी ब्लाक के चुनाव के दौरान शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल होने लगा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह की मजिस्ट्रेट संदीप केला से तीखी नोकझोंक होती दिख रही है। जिलाध्यक्ष कह रहे हैं कि पहली बार मजिस्ट्रेट बने हो क्या? समय पूरा होने के बाद भी क्यों अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है?

गंगीरी ब्लाक कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान था। पहले से पुलिस-प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रवेश द्वार पर एसीएम प्रथम संदीप केला को लगाया था। भाजपा समर्थित सदस्य 11 बजे से कुछ देर पहले ही यहां पहुंच गए। ये अंदर जाने लगे तो मजिस्ट्रेट ने मतदान का समय न होने का हवाला देकर रोक लिया। इस पर बहस शुरू हो गई। इतनी देर में ही भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह पहुंच गए। इसी को लेकर मजिस्ट्रेट व जिलाध्यक्ष में बहस होने लगी। इसी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जिलाध्यक्ष मजिस्ट्रेट के ऊपर चिल्लाते दिख रहे हैं। पहली बार मजिस्ट्रेट बने हो। 11 बजे के बाद भी सदस्यों को क्यों अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ये सड़क पर क्यों खड़े हैं। आप बेवकूफी कर रहे हैं। अभी सपा-बसपा के गुंडे होते तो बैरियर तोड़कर छाती पर चढ़ जाते। मजिस्ट्रेट व्यवस्था बनाए रखने की बात कहते हुए चुपचुाप खड़े रहते हैं।

......

प्रशासन ने की गड़बड़ी, संगठन से शिकायत : जिलाध्यक्ष

जासं, अलीगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने गंगीरी ब्लाक प्रमुख चुनाव में जिला प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा है कि मतदान परिसर में वोटरों को 11 बजे तक नहीं जाने दिया गया। गर्भवती महिलाएं व असहाय वोटरों को धूप में खड़ा रखा गया। इसी बीच सपा के लोग वोटरों को खींच ले गए। इसी को लेकर मैंने नाराजगी जताई थी। इसमें प्रशासन की गड़बड़ी रही। इसकी शिकायत संगठन से कर दी है। हमारा प्रत्याशी पूरे दमखम से लड़ा है। आजादी के बाद ये भी इतिहास बना कि पहली बार भाजपा के दस प्रत्याशी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बने हैं। पीएम मोदी व सीएम योगी की नीति के चलते भी ये सफलता मिली है।

chat bot
आपका साथी