अलीगढ़ में गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत

जासं अलीगढ़ अकराबाद में सोमवार की रात नेशनल हाईवे पर गांव जसरथपुर स्थित ट्रामा सेंटर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 12:54 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 12:54 AM (IST)
अलीगढ़ में गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत
अलीगढ़ में गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत

जासं, अलीगढ़: अकराबाद में सोमवार की रात नेशनल हाईवे पर गांव जसरथपुर स्थित ट्रामा सेंटर के सामने निराश्रित गोवंश से टकराकर एक बाइक सवार अवर अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उनकी रात में मौत हो गई। वहीं हादसे में गोवंश ने भी तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया।

थाना बन्ना देवी बैंक कालोनी निवासी अमित कुमार पुत्र शंकरलाल अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी सात माह पहले पड़ाव दुबे निवासी शिल्पी के साथ शादी हुई थी। शिल्पी सरकारी टीचर हैं। वह कासगंज के सलाबत नगर में तैनात हैं। वहीं अमित कुमार हाथरस की कोतवाली सिकंदाराऊ के गांव पोरा में विद्युत विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। सोमवार की रात वह बाइक द्वारा पोरा से अलीगढ़ जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही नेशनल हाइवे पर जसरथपुर ट्रामा सेंटर के पास पहुंची तभी अचानक एक निराश्रित गोवंश उनकी बाइक के सामने आ गया और तेज गति से दौड़ रही बाइक गोवंश से जा टकराई। हादसे में अवर अभियंता अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं गोवंश ने भी तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अमित कुमार को पुलिस ने मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई।

विवाद के दौरान युवक के लगी गोली: संसू, गौंडा : क्षेत्र के गांव हृदय की नगरिया के अत्येंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह पीठ में गोली लगने से घायल हो गया।

बताया गया है कि ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह मनरेगा के तहत नाली का कार्य करा रहे थे। उसी समय महेंद्र सिंह पक्ष एवं उदयवीर सिंह पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान अतेंद्र सिंह वहां पर खड़ा था। इस दौरान उसकी पीठ में गोली लग गई। गोली लगने की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ उमेश चंद्र शर्मा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल को मलखान सिंह जिला अस्पताल भर्ती करा दिया।

chat bot
आपका साथी