भाजपा नेता पर हमला, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का भी आरोप, विरोध में घेरा थाना

भाइयों के साथ खेत से घर लौट रहे भाजपा नेता पर बुधवार शाम बरौला जाफराबाद में दूसरे संप्रदाय के लोगों ने हमला कर दिया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 01:34 AM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 02:09 AM (IST)
भाजपा नेता पर हमला, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का भी आरोप, विरोध में घेरा थाना
भाजपा नेता पर हमला, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का भी आरोप, विरोध में घेरा थाना

अलीगढ़ (जेएनएन)।  भाइयों के साथ खेत से घर लौट रहे भाजपा नेता पर बुधवार शाम बरौला जाफराबाद में दूसरे संप्रदाय के लोगों ने हमला कर दिया। बचाने आए समर्थक भी पीटे गए। लाठी-डंडे व सरिया चले। पथराव भी हुआ। भाजपा नेता व उनके दो भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। हमले के विरोध में भाजपाई व ङ्क्षहदूवादियों ने बन्नादेवी थाने का घेराव कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि हमलावर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। विरोध करने पर हमला किया। हालांकि, विवाद रास्ते में मेटाडोर खड़ी करने पर बताया जा रहा है। दो संप्रदायों का मामला देख सीओ संजीव दीक्षित की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार के कार्रवाई करने के आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए।

पंचायत सदस्य का लड़चुके हैं चुनाव

बरौला जाफराबाद निवासी योगेंद्र पाल सिंह लोधी भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। योगेंद्र ने तहरीर में कहा है कि शाम चार बजे वह अपने भाई राजकुमार व रामेश्वर के साथ लोडर वाहन में सरसों लादकर खेत से घर लौट रहे थे। असलम की चक्की के पास पहुंचे तो वहां खड़े दूसरे संप्रदाय के 30-35 युवक उन्हें देखकर पाकिस्तानी झंडे के साथ नारे लगाने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी, डंडे व सरियों से हमला कर दिया। ईंट-पत्थर फेंके। जेब में रखे 1700 रुपये व अंगूठी लूट ली। गांव के लोग उन्हें बचाने लाए तो उन्हें भी पीटा गया। जान लेने की धमकी देकर हमलावर भाग गए। मारपीट में योगेंद्र, रामेश्वर, राजकुमार, राजेंद्र व नरेश घायल हुए। नरेश के पैर में फ्रैक्चर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित पक्ष के दो युवकों को हिरासत में लिया है।

यह था विवाद

बरौला जाफराबाद निवासी भूरा के बेटे फारुख की बरात जानी थी। तैयारी चल रही थी। वहीं, रास्ते में मेटाडोर खड़ी थी। खेत से लौट रहे योगेंद्र के भाई ने मेटाडोर हटाने को कहा, इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

थाने में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

योगेंद्र पर हमले की खबर पाकर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, शकुंतला भारती, संजू बजाज, सोनू सविता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई व ङ्क्षहदूवादी बन्नादेवी थाने पहुंच गए। भारत जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। देरशाम शहर विधायक संजीव राजा ने जिला अस्पताल आकर घायलों का हालचाल लिया, थाने पहुंचकर हमलावरों पर कार्रवाई को कहा। एसपी सिटी अभिषेक कुमार का कहना है कि झगड़ा रास्ते में मेटाडोर खड़ी करने पर हुआ था। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर ले ली गई है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी