जिन्ना के खिलाफ फूटा गुस्सा, फूंके पुतले

शहर से देहात तक जिन्ना के खिलाफ भड़का गुस्सा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 02:00 PM (IST)
जिन्ना के खिलाफ फूटा गुस्सा, फूंके पुतले
जिन्ना के खिलाफ फूटा गुस्सा, फूंके पुतले

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के यूनियन हॉल में लगी पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर उतारने को लेकर केंपस में हुए बवाल के बाद रविवार को आंदोलन शहर से देहात में पहुंच गया। तहसील छर्रा में अतरौली चौराहे पर हिंदूवादियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और जिन्ना का पुतला फूंक दिया। एक पूर्व विधायक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जिले की अन्य तहसील इगलास में भी पुतला फूंका गया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के शहर में आने के बाद हिंदूवादियों की सक्रियता बढ़ गई है। दोपहर में तहसील छर्रा में अतरौली चौराहे पर दर्जनों हिंदूवादी इकट्ठा हो गए। हिंदूवादियों ने पूर्व विधायक जमीरउल्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि वह गलत बयानबाजी करना बंद कर दें। जिन्ना ने देश को बांटने का काम किया है। उसका समर्थन न करें। जिन्ना के समर्थक पाकिस्तान चले जाएं। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। काफी देर तक की गई नारेबाजी के बाद आक्रोशित हिंदूवादियों ने जिन्ना का पुतला फूंक दिया।

तहसील इगलास में नगर के मुख्य चौराहे पर बजरंगदल की स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने एएमयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिन्ना का पुतला फूंक दिया। बजरंगदल के जिला सहसंयोजक अवधेश पाठक ने कहा कि जिन्ना के कारण ही भारत के दो टुकड़े हो गए। ऐसा व्यक्ति सिर्फ देशदोही हो सकता है। जिन्ना की तस्वीर तो सिर्फ शौचालय में लग सकती है। कुछ लोग उसे महिमामंडित कर रहे हैं। जो लोग जिन्ना की तस्वीर लगाने व उसका समर्थन कर रहे हैं उनके खिलाफ भी देशद्रोह की कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जाच कराकर कार्यवाही किए जाने की माग की। पुतला फूंकते समय सौरभ चौधरी, रिंकू शर्मा, यतेंद्र भारद्वाज, अंकुर तिवारी, भरत, केशव, कपिल चौधरी, प्रवीण चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे पहले सुबह कुछ ¨हदूवादियों ने भड़काऊ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। पुलिस ने तीन ¨हदूवादी नेताओं को रामघाट रोड पर मौजूद एसएमबी इंटर कालेज से उठा लिया। हंगामे के बीच ¨हदूवादियों की पुलिस से खूब नोकझोंक हुई। कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने जा रहे ¨हदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने समझाया कि हिंदूवादी कानून हाथ में न लें, लेकिन कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तक जाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई।

chat bot
आपका साथी