अलीगढ़ में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म,भाजपाइयों ने थाने में काटा हंगामा

एलमपुर स्थित एक कॉलोनी में दुकान से सब्जी खरीदकर घर आ रही 12 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी को सोमवार को संप्रदाय विशेष से जुड़ी सहेली के मामा ने घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 01:02 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 03:26 PM (IST)
अलीगढ़ में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म,भाजपाइयों ने थाने में काटा हंगामा
अलीगढ़ में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म,भाजपाइयों ने थाने में काटा हंगामा

अलीगढ़ [जेएनएन]: जनपद अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र की एलमपुर स्थित एक कॉलोनी में दुकान से सब्जी खरीदकर घर आ रही 12 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी को सोमवार को संप्रदाय विशेष से जुड़ी सहेली के मामा ने घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने पर पहुंचे लोगों ने आरोपित को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपाइयों ने थाने में हंगामा काटा।इंस्पेक्टर बन्नादेवी रङ्क्षवद्र कुमार दुबे ने बताया कि पीडि़त पक्ष की ओर से मुकदमा लिखकर किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। आरोपित महमूद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपाइयों ने थाने में काटा हंगामा
किशोरी शाम करीब पांच बजे संप्रदाय विशेष से जुड़ी सहेली के साथ पड़ोस की दुकान से सब्जी लेने गई थी। लौटते वक्त किशोरी को सहेली के मामा ने रोक लिया और सहेली को भगा दिया। आरोप है कि युवक किशोरी को घर में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपित ने गला दबाकर किशोरी को मारने की भी कोशिश की। किशोरी के चीखने भीड़ जुट गई। आरोपित को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी पाकर पूर्व मेयर शकुुंतला भारती समेत तमाम भाजपाई बन्नादेवी थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पूर्व मेयर ने आरोप लगाया कि युवक दुष्कर्म करने के बाद किशोरी की हत्या करना चाहता था लेकिन उससे पहले ही लोगों ने उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रङ्क्षवद्र कुमार दुबे ने बताया कि पीडि़त पक्ष की ओर से मुकदमा लिखकर किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। आरोपित महमूद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी