अलीगढ़ पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गाेली लगने से एक बदमाश घायल

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शनिवार देर रात थाना जवां क्षेत्र के मलिकपुरा मोड़ पर पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 08:07 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 08:07 AM (IST)
अलीगढ़ पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गाेली लगने से एक बदमाश घायल
अलीगढ़ पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गाेली लगने से एक बदमाश घायल

अलीगढ़ जेएनएन :  उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शनिवार देर रात थाना जवां क्षेत्र के मलिकपुरा मोड़ पर   पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि उसके दो अन्य साथी भाग जाने में सफल रहे।

दो बदमाश फरार 

एसओ जवां अभय शर्मा ने बताया कि बरौली मोड़ पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने छोटे लोडर में सवार पशु तस्कर गिरोह के वारदात करने को सक्रिय हो जाने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने बरौली -अलीगढ़ रोड पर जा रहे संदिग्ध छोटे लोडर का पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच जैसे ही मलिकपुरा मोड़ पर पुलिस ने पशु तस्करों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसके दो अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग जाने में सफल रहे।

छोटे लोडर से यह सब हुआ बरामद

छाेेेेटा लोडर में पुलिस को छुरे और कट्टी करने के तमाम औजार मिले हैं। पकड़े गए पशु तस्कर से दो तमंचे और  15 कारतूस  मिले हैं।  अपना नाम अली हसन निवासी रसैनी, थाना छर्रा हाल निवासी मौलाना आजाद नगर, क्वार्सी बताया है । आरोपित पशुओं की चोरी व तस्करी करने के साथ ही गोकशी करने में शामिल रहा है। घायल पशु तस्कर अली हसन को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अभी भागे हुए दो अन्य पशु तस्करों की तलाश में कांबिंग कर रही है, लेकिन अभी सुबह तक सफलता नहीं मिली।  

chat bot
आपका साथी