Aligarh Panchayat Election : जिदों के नाम गायब, मृतकों के वोट

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में भी तमाम खामियां सामने आईं। किसी पंचायत में जिंदा लोगों के वोट गायब कर दिए गए तो कहीं मृतकों के नाम जोड़ दिए गए। कुछ लोगों के नाम व कुछ के पिता के नाम बदल दिए गए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 11:16 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 11:16 AM (IST)
Aligarh Panchayat Election : जिदों के नाम गायब, मृतकों के वोट
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में भी तमाम खामियां सामने आईं।

अलीगढ़, जेएनएन।  पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में भी तमाम खामियां सामने आईं। किसी पंचायत में जिंदा लोगों के वोट गायब कर दिए गए तो कहीं मृतकों के नाम जोड़ दिए गए। कुछ लोगों के नाम व कुछ के पिता के नाम बदल दिए गए। मतदाता परेशान रहे। अकराबाद, खैर, टप्पल, धनीपुर ब्लाकों के कई बूथों पर इसे लेकर हंगामा भी हुआ। एजेंट व पीठासीन अधिकारियों में बहस हुई। तमाम लोग वोट डालने से रह गए।

चुनाव में मतदाता सूची की अहम भूमिका रहती है। निर्वाचन आयोग महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देता है। इस बार भी छह महीने पहले ही मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हो गया। कोई मतदाता न रहे, इसके लिए डोर टू डोर अभियान चलाया गया। दावे व आपत्तियां मांगे गए, इसके बाद भी मतदाता सूची दुरुस्त नहीं हो सकीं। गुरुवार को मतदान के दिन सूचियों में खामियां सामने आईं। तमाम लोगों के नाम ही गायब थे। एक परिवार के वोटों को अलग-अलग वार्ड में कर दिया गया था। तमाम लोगों के नाम व पिता के नाम गलत थे। सैकड़ों मतदाता वोट नहीं डाले सके। कई गांवों से शिकायतें आईं कि जिनके नाम गलत दर्ज हैं, उन्हें पुलिसकर्मी मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दे रहे थे।

दावेदारों की बढ़ी सिरदर्दी

 मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते दावेदारों की सिरदर्दी बढ़ गई है। तमाम दावेदारों की आपत्ति थी कि उनके पक्ष के वोट जानबूझ कर काटे गए हैं, हालांकि केंद्र पर उनकी एक न सुनी गई।

भोजपुर में हंगामा

अकराबाद ब्लाक के शाहगढ़ में मतदाता सूची व आधार कार्ड में नाम अलग-अलग होने से हंगामा हो गया। एजेंट व पीठासीन अधिकारी में बहस गई। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को शांत कराया। धनीपुर ब्लाक के भोजपुर में भी आधार कार्ड में अलीगढ़ शहर के पते के हिसाब से वोट डालने पर हंगामा हुआ।

chat bot
आपका साथी