Aligarh Palwal Highway : यमुना पर बनेगा नया फोरलेन ब्रिज, इस एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा; दिल्ली,पंजाब-हरियाणा के लोगों को...

Aligarh Palwal Highway राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना नदी पर बना टू लेन पुल अंग्रेजी शासन काल का है। इसके दोनों ओर की रैलिंग कई जगह टूटी हुई है। जब इस हाइवे को फोरलेन बनाया गया था उस समय इस पुल को चौड़ा नहीं किया गया। सिर्फ पैचवर्क का काम होता रहा। जबकि इस पुल पर हरियाणा और यूपी एक दूसरे की सीमा में हजारों वाहन रोजाना गुजरते हैं।

By krishna chand Edited By: Nitesh Srivastava Publish:Mon, 08 Apr 2024 04:00 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2024 04:00 PM (IST)
Aligarh Palwal Highway : यमुना पर बनेगा नया फोरलेन ब्रिज, इस एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा; दिल्ली,पंजाब-हरियाणा के लोगों को...
Aligarh Palwal Highway : यमुना पर बनेगा नया फोरलेन पुल

HighLights

  • यमुना पर बनेगा नया फोरलेन पुल, हाईवे जुड़ेगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से
  • अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो चरणों में होगा काम
  • जून के पहले सप्ताह में चुनाव परिणाम आने के बाद शुरू होगा कार्य

Aligarh Palwal Highway :जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग (Aligarh Palwal National Highway) पर युमना नदी पर बने पुल के दिन बहुरने वाले हैं। जर्जर हो चुके टू लेन पुल को आने वाले समय में फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही कुराना से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस (Eastern Peripheral Expressway) को जोड़ते हुए फोरलेन मार्ग भी बनेगा।

यह मार्ग नोएडा एक्सप्रेस व कुंडली-मानेसर-पलवल (Kundali Manesar Palwal) एक्सप्रेसवे से भी जोड़ेगा। इससे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा भी लोग आसानी से जा सकते हैं। इस पर लगभग 650 करोड़ राशि की लागत आएगी।  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इसके टेंडर आचार संहिता से पहले ही डाले जा चुके हैं। अब जल्द खुलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Aligarh Palwal Highway: इस रूट पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर; हाईवे पर फर्राटे से दौड़ेंगी गाड़ियां, जेवर से आने वालों को नहीं मिलेगा जाम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना नदी पर बना टू लेन पुल अंग्रेजी शासन काल का है। इसके दोनों ओर की रैलिंग कई जगह टूटी हुई है। पुल के ऊपर भी गड्ढे हैं। जब इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया गया था उस समय इस पुल को चौड़ा नहीं किया गया। सिर्फ पैचवर्क का काम होता रहा। जबकि इस पुल पर हरियाणा और यूपी एक दूसरे की सीमा में हजारों भारी और हल्के वाहन रोजाना गुजरते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग पर खैर-जट्टारी 32 किमी लंबे बाइपास के अलावा इस मार्ग पर ग्रामीणों के लिए अंडरपास और कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया आचार संहिता से पहले शुरू की थी। पहले चरण में होने वाले बाइपास के निर्माण व अन्य कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। अभी भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: पलवल में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और यूपी की रोडवेज बस में भिड़ंत; दर्जनों यात्री घायल

जून के पहले सप्ताह में लोस चुनाव के परिणाम आने के बाद काम शुरू हो जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर 46.39 किमी हिस्से पर यह काम 882 करोड़ रुपये में होना है। शेष काम दूसरे चरण में यमुना पर फोरलेन पुल और कुराना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए लगभग 650 करोड़ रुपये से काम होना है। इसी मार्ग पर टोल भी प्रस्तावित है। अभी तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल नहीं लगता है। (Aligarh Palwal Highway)

chat bot
आपका साथी