Swachh Survekshan 2022 : अलीगढ़ ने स्वच्छता में मारी छलांग, देश-प्रदेश में सुधरी रैंकिंग

Swachh Survekshan 2022 शनिवार को जारी स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2022 में अलीगढ़ ने अपनी रैंकिंग सुधार ली है। नगर निगम पांच पायदान चढ़कर 29वें स्‍थान पर पहुंच गया है। इस तरह वह प्रदेश में दूसरे स्‍थान पर है जबकि बीते साल प्रदेश में तीसरे स्‍थान पर रहा।

By Lokesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 07:28 PM (IST)
Swachh Survekshan 2022 : अलीगढ़ ने स्वच्छता में मारी छलांग, देश-प्रदेश में सुधरी रैंकिंग
अलीगढ़ नगर निगम ने स्वच्छता में छलांग मारकर अपनी रैंकिंग सुधार ली है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  Swachh Survekshan 2022 : नगर निगम ने स्वच्छता में छलांग मारकर अपनी रैंकिंग सुधार ली है। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 में नगर निगम पांच पायदान चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गया और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि, बीते साल प्रदेश में तीसरा स्थान आया था। अलीगढ़ को यह रैंकिंग 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में दी गई है। रैकिंग में सुधार से उत्साहित निगम अधिकारी अगले सर्वेक्षण में और बेहतर रैंकिंग के दावे कर रहे हैं। Mayor Mohammad Furqan ने कहा कि जनता के सहयोग और नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत से यह संभव हुआ है।

शनिवार को आया परिणाम

शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण की परीक्षा का परिणाम नई दिल्ली के Tal Katora Stadium में घोषित किया गया। देश में अलीगढ़ 29वें व प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। जबकि, बीते साल देश में 34 और प्रदेश में तीसरा स्थान था। प्रदेश के सबसे साफ शहरों की सूची में नोएडा 6332.20 अंकों के साथ प्रथम रहा। 5331.82 अंकों के साथ अलीगढ़ दूसरे स्थान है। 4896.63 अंक लेकर मथुरा-वृंदावन तीसरे स्थान पर रहा।

जनता का मिला सकारात्‍मक सहयोग

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सफलता का श्रेय स्वच्छता मित्रों की सेवा, अधिकारी, कर्मचारियों की मेहनत व जनता के सकारात्मक सहयोग को जाता है। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अलीगढ़ को पहले स्थान पर लाने का प्रयास रहेगा। पूर्व नगर आयुक्त और वर्तमान भदोही जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दूरभाष पर यहां अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अलीगढ़ की टीम में जोश और जुनून है। दिन-प्रतिदिन स्वच्छता के स्तर पर बदलाव आ रहा है। महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि देश में 29वां व प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करना अलीगढ़ के लिए गर्व की बात है।

उपलब्धि ये रहीं वजह

कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट कम करना, सिटीजन फीडबैक, ओडीएफ फ्री होना, जन जागरुकता अभियान, वाल पेंटिंग, कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की स्थापना, ग्रीन बेल्ट विकसित करना, वैज्ञानिक तरीके से कूड़े का निस्तारण, जगह-जगह आधुनिक सामुदायिक शौचालय, रात्रि सफाई व्यवस्था, वेंडिंग जोन विकसित करना आदि की उपलब्धि दिलाने में प्रमुख भूमिका रही।

ये कमी खल रही

नगर निगम मुख्य मार्गों से कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट खत्म कर रहा है। लेकिन, आबादी वाले क्षेत्रों में कलेक्शन प्वाइंट नहीं हटाए गए। मथुरा रोड स्थित एटूजेड प्लांट की क्षमता न बढ़ने से 200 मीट्रिक टन कूड़ा ही निस्तारित हो पाता है। जबकि, प्रतिदिन 450 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन शहर से उठता है।

इसे भी पढ़ें : Swachh Survekshan 2022: देश में सुधरी प्रदेश में गिरी आगरा की स्वच्छता रैकिंग, नहीं ली इंदौर से सीख

chat bot
आपका साथी