Move to Jagran APP

Swachh Survekshan 2022: देश में सुधरी प्रदेश में गिरी आगरा की स्वच्छता रैकिंग, नहीं ली इंदौर से सीख

Swachh Survekshan 2022 आगरा पिछली बार से एक स्थान सुधर गया है। लेकिन इंदौर से सीख नहीं ली है। छठवीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा है। आगरा में हालात तो सुधरे हैं लेकिन अभी काफी काम करने की जरूरत है।

By Rajeev SharmaEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 01 Oct 2022 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 07:07 PM (IST)
Swachh Survekshan 2022: देश में सुधरी प्रदेश में गिरी आगरा की स्वच्छता रैकिंग, नहीं ली इंदौर से सीख
Swachh Survekshan 2022: आगरा को 23वां स्थान मिला है।

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की रैकिंग जारी हो गई है। इसमें ताजनगरी आगरा की स्थित राष्ट्रीय स्तर पर सुधरी है लेकिन प्रदेश स्तर पर गिर गई है। प्रदेश में कई आैर शहरों ने आगरा से अच्छा प्रदर्शन किया है।

loksabha election banner

इंदौर लगातार छठवीं बार पहले नंबर पर काबिज

सूची के अनुसार, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में आगरा देश में 23 नंबर पर है। जबकि 2021 की रैकिंग में ये 24 वें नंबर पर था। इस साल प्रदेश में आगरा छठवें नंबर पर रहा है। पिछले साल तीसरे नंबर पर था। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश में कई और शहरों ने आगरा से अच्छा प्रदर्शन किया है। देश में इंदौर लगातार छठवीं पर पहले नंबर पर काबिज है। 

वर्ष 2019 में आगरा 82वें नंबर पर पहुंचा था

केंद्र सरकार के आदेश पर वर्ष 2017 में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता शुरू हुई थी। पहली बार हुई प्रतियोगिता में नगर निगम आगरा देश में 282वें नंबर पर रहा था। 2019 में आगरा 82वें नंबर पर पहुंच गया लेकिन इस साल सर्वेक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरती गई है। ठीक से मानीटरिंग न होने के चलते रोड और गलियों की ठीक से सफाई नहीं हुई। ऐसा माना जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.