अलीगढ़ में बदला मौसम, बरसात से मिली राहत

जिलेभर में शुक्रवार को मौसम बदल गया। शहर में ठंडी हवा व बूंदाबांदी ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 02:00 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 04:30 PM (IST)
अलीगढ़ में बदला मौसम, बरसात से मिली राहत
अलीगढ़ में बदला मौसम, बरसात से मिली राहत

अलीगढ़: जिलेभर में शुक्रवार को मौसम बदल गया। शहर में सुबह ठंडी हवा व बूंदाबांदी ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी। दोपहर जोरदार बरसात हुई। वहीं, कई ग्रामीण इलाकों में जमकर बरसात हुई। जलाली में मूसलाधार के चलते सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि, दिन की शुरूआत उमस से हुई। तेज धूप से सभी बेहाल थे, लेकिन दस बजे बाद बादल छाने लगे। ग्यारह बजे बाद हल्की बूंदाबांदी होने लगी। रुकरुक कर शहर में कई बार हल्की बरसात हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। वहीं, ग्रामीण इलाकों में तेज हवा चला और बरसात हुई। जलाली कस्बा में जोरदार बरसात ने किसानों की मुराद ही पूरी कर दी। किसानों का कहना है कि बिजली मिल नहीं रही। इसके चलते सिंचाई नहीं हो पा रही थी। फसल के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है। सिंचाई के अभाव में फसल नष्ट होने का अंदेशा बना हुआ है। अभी कुछ दिन तेज बरसात हो तब बात बने।

कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोग तेज बरसात का इंतजार कर रहे थे। तेज धूप से सभी बेहाल थे। इसके अलावा इगलास, अतरौली सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में मौसम ठंडा रहा। कहीं तेज बरसात हुई तो कहीं बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। बादल जिलेभर में छाए हुए हैं। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी थी। गुरुवार को आसमान पर बादल छाए रहने से सूरज का मिजाज भले ही कुछ नरम रहा, लेकिन उमस बनी हुई थी। दोपहर तक बादलों की ओट से पसीने छुड़ाए। तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 27. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी