विधायक की सिफारिश बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं Aligarh news

दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर शहर विधायक संजीव राजा ने पिछले ही हफ्ते आपत्ति जताई थी। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने जल निगम को निस्तारण के आदेश दिए। पूरा हफ्ता बीत गया समस्या जस के तस है।

By Parul RawatEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 08:54 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 08:54 PM (IST)
विधायक की सिफारिश बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं Aligarh news
पानी की आपूर्ति को लेकर शहर विधायक संजीव राजा ने पिछले ही हफ्ते आपत्ति जताई थी

अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम के प्रति माननीयों की नाराजगी बेवजह नहीं है, हरकतें ही कुछ ऐसी हैं कि विरोध के सुर फूट  पड़ते  हैं।  सासनीगेट  क्षेत्र के कृष्णा विहार में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर शहर विधायक संजीव राजा ने पिछले ही हफ्ते आपत्ति जताई थी। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने जल निगम को निस्तारण के आदेश दिए। पूरा हफ्ता बीत गया, समस्या जस के  तस  है। एक कर्मचारी तक नहीं पहुंचा है।

वार्ड संख्या 16 के कृष्णा विहार समेत अन्य मोहल्लों में मायापुरी पोखर पर लगे नलकूप से पानी की आपूर्ति होती है। अमृत योजना के तहत नलकूप से पाइप लाइन  जोड़ी  गई थी, जिसमें लीकेज है। सालभर हो गया, लेकिन लाइन ठीक नहीं कराई गई। खोदी गई  सड़क  के गड्ढे भी नहीं भरे गए। क्षेत्रीय निवासी मुकेश वर्मा, मनोज शर्मा, सुशील आदि ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के जरिए नाली का पानी घरों में पहुंच रहा है। समस्या के निस्तारण के लिए डीएम भी आदेश कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

नलकूप तीन साल से खराब

वार्ड 66 के पार्षद सद्दाम हुसैन ने बताया कि तीन साल से नलकूप खराब  पड़ा  है। दूसरे वार्ड में लगे नलकूप से पानी आपूर्ति हो रही है। आठ हैंडपंप दो साल से खराब हैं। मेयर को समस्या से अवगत करा चुके हैं, पिछली बोर्ड मीटिंग में भी मुद्दा उठाया। समाधान नहीं हुआ।

समस्या का होगा निस्तारण

सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह का कहना है कि समस्या समाधान के लिए जल निगम को लिखा जा रहा है। विभागीय अफसर जाकर समस्या का निस्तारण कराएंगे। हैंडपंप भी ठीक कराए जाएंगे।

पंचायत में उठी मांग-पनेठी पर कूड़ा प्लांट नहीं, मेडिकल कॉलेज चाहिए

नगर निगम के  पनेठी  में प्रस्तावित  कूड़ा  प्लांट के विरोध में रविवार को  बड़ी  संख्या में स्थानीय लोग शिव मंदिर पर जुटे। यहां पंचायत में सभी ने हुंकार भरी कि  कूड़ा  प्लांट नहीं बनने देंगे। यहां महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी के तहत मेडिकल कॉलेज चाहिए।

छात्र नेता अर्जुन सिंह भोलू, अनुज ठाकुर व सोनू ठाकुर के नेतृत्व में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि खैर रोड पर डिफेंस कॉरिडोर, ट्रांसपोर्ट नगर जैसे प्रोजेक्ट बन रहे हैं। यूनिवर्सिटी की स्थापना भी वहीं हो रही है।  पनेठी  पर यूनिवर्सिटी के तहत मेडिकल कॉलेज बनाया जाए। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद संतोष सिंह, मंजू वाल्मीकि, छात्र नेता सौरव चौधरी, प्रधान  पनेठी  जसवंत सिंह ने भी विचार रखे। तय हुआ कि अगले 30 दिनों में आसपास के 30 गांवों में जन जागरण अभियान चलेगा। इसके बाद जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर  विनीश  ठाकुर, सोनू ठाकुर, सनी सिंह, नितिन ङ्क्षसह, बंटी सिंह, भोला विधायक, प्रवीण शर्मा, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी