आखिरकार हाथरस में प्रेमिका ने क्यों दी प्रेमी के घर जाकर जान ?

अलीगढ़ : पति को छोड़कर प्रेमी संग भागी युवती इसके साथ भी खुश न रह सकी। अनबन के चलते आखिरकार उसने जहर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 06:26 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 06:26 PM (IST)
आखिरकार हाथरस में प्रेमिका ने क्यों दी प्रेमी के घर जाकर जान ?
आखिरकार हाथरस में प्रेमिका ने क्यों दी प्रेमी के घर जाकर जान ?

अलीगढ़ : पति को छोड़कर प्रेमी संग भागी युवती इसके साथ भी खुश न रह सकी। अनबन के चलते आखिरकार उसने जहर खा लिया। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने प्रेमी और उसकी पत्‍‌नी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि देरशाम तक कोई तहरीर थाने नहीं पहुंची।

बन्नादेवी क्षेत्र में सारसौल मंडी निवासी परवेज का निकाह करीब पांच साल पूर्व महफूज नगर गौंडा रोड देहलीगेट की हिना के साथ हुआ था। परवेज दिल्ली में नौकरी करता है। हिना भी वहीं रहने लगी। पुलिस के मुताबिक ईदगाह रोड निवासी एक विवाहित युवक का दिल्ली आना जाना था। हिना इसके संपर्क में आ गई और नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। 15 दिन पूर्व दोनों दिल्ली से भाग आए। यहां आकर हिना को युवक के विवाहित होने की जानकारी हुई। इसके दोनों में अनबन होना शुरू हो गया। 18 जून को हिना ने प्रेमी के घर में ही जहर खा लिया। इससे प्रेमी के हाथ-पांव फूल गए। प्रेमी आनन-फानन में प्रेमिका को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कालेज ले गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई अनवर ने प्रेमी और उसकी पत्‍‌नी पर बहन को जहर देने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि युवती ने प्रेमी के घर जहर खाया था। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, रिपोर्ट दर्ज कर जाएगी।

chat bot
आपका साथी