कोर्ट में थी लड़ाई, प्रशासन ने बांट दिया 35 लाख मुआवजा Aligarh News

भूमि अधिग्र्रहण में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। जिले के गांव दौलताबाद की जिस जमीन की लड़ाई कोर्ट में चल रही थी प्रशासन ने उसी का आंख बंद कर मुआवजा बांट दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 08:20 AM (IST)
कोर्ट में थी लड़ाई, प्रशासन ने बांट दिया 35 लाख मुआवजा Aligarh News
कोर्ट में थी लड़ाई, प्रशासन ने बांट दिया 35 लाख मुआवजा Aligarh News

अलीगढ़ [सुरजीत पुंढीर]: राष्ट्रीय राजमार्ग-91 (अलीगढ़ से गाजियाबाद) के भूमि अधिग्र्रहण में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। जिले के गांव दौलताबाद की जिस जमीन की लड़ाई कोर्ट में चल रही थी, प्रशासन ने उसी का आंख बंद कर मुआवजा बांट दिया। तत्कालीन अफसरों ने फैसले का इंतजार तक नहीं किया। दूसरे पक्ष ने आपत्ति लगाई तो अफसरों के होश उड़ गए। आनन-फानन प्रशासन ने विवादित जमीन के 12 किसानों से मुआवजा रिकवरी के आदेश दिए हैं। 

यह है मामला 

गाजियाबाद से अलीगढ़ के बौनेर तक हाईवे की दूरी करीब 145 किमी है। पांच साल पहले इसे फोरलेन किया गया था। बाद में इसे सरकार ने सिक्सलेन करने का फैसला लिया। निर्माण की जिम्मेदारी गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड को दी गई। तय किया गया कि फोरलेन निर्माण के 12 साल के अंदर सिक्सलेन का काम पूरा करना होगा। जमीन का अधिग्र्रहण सिक्सलेन के हिसाब से हुआ। इसके लिए कोल तहसील के गांव दौलताबाद में गाटा संख्या 111 की 2194 वर्गमीटर जमीन का भी अधिग्र्रहण किया गया। 

मुआवजा वापसी के नोटिस जारी

मुआवजे के लिए 12 किसानों के नाम विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी (एसएलएओ) ऑफिस में आए। तहसील की रिपोर्ट में इन लोगों के ही प्लान बताए गए। इन्हें 2017 मेंं 35 लाख का मुआवजा दे दिया गया, इस जमीन को लेकर 2011 से ही प्रेमलता बनाम राजकुमारी के नाम मुकदमा चल रहा था। मुआवजा दिए जाने के बाद प्रेमलता की बेटी नीलम वाष्र्णेय ने आपत्ति की कि जमीन की खतौनी में प्रेमलता का नाम है। इससे अफसरों के होश उड़ गए। किसानों से मुआवजा वापसी के नोटिस जारी किए गए। एक सप्ताह में पैसा देने के निर्देश दिए गए। रिकवरी न आने पर रिमाइंडर की तैयारी है। 

इनको दिए गए रिकवरी नोटिस

नाम, अधिगृहित भूमि, धनराशि 

सूरज अग्रवाल विष्णुपुरी, 877 वर्गमीटर, 21.06 लाख 

प्रदीप कुमार साकेत विहार, 43.05 वर्गमीटर, 1.06 लाख 

राजीव कुमार, 44.05 वर्गमीटर, 1.06 लाख 

रामस्वरूप साकेत विहार, 361.98 वर्ग मीटर, 8.68 लाख 

सुमन अरोरा एडीए कॉलोनी, 44.05 वर्गमीटर, 2.60 लाख 

विनय कुमार साकेत विहार, 187 वर्गमीटर, 4.48 लाख 

सुनीता देवी नगला मसानी, 240 वर्गमीटर, 5.76 लाख 

हरीश उपाध्याय बेसवां, 125 वर्गमीटर, 3.00 लाख 

शंकुतला देवी बीधेपुर, 120 वर्गमीटर, 2.88 लाख 

शांती देवी बेसवां, 100 वर्गमीटर, 2.40 लाख 

नागेंद्र शर्मा कृष्णापुरी, 70.59 वर्गमीटर, 1.69 लाख 

रामवती देवी पुष्प विहार, 200 वर्गमीटर, 4.80 लाख 

असली  हकदार तय होगा

मुआवजे लेने वाले किसानों को रिकवरी नोटिस देकर एक सप्ताह का समय दिया गया था, अब तक पैसा नहीं आया है। सभी को रिमाइंडर दिए जा रहे हैं। कोर्ट से फैसला आने के बाद मुआवजे का असली  हकदार तय होगा। 

कुलदेव सिंह, विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी अलीगढ़

chat bot
आपका साथी