Live Aligarh Coronavirus news update: 42 पीएसी जवानों समेत 85 संक्रमित, कानपुर से लौटे थे कुछ जवान, रह रहेे हैं सबके साथ

रविवार रात 11 बजे तक पीएसी के 42 जवानों समेत 85 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिलने की आशंका है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 11:25 PM (IST)
Live Aligarh Coronavirus news update: 42 पीएसी जवानों समेत 85 संक्रमित, कानपुर से लौटे थे कुछ जवान, रह रहेे हैं सबके साथ
Live Aligarh Coronavirus news update: 42 पीएसी जवानों समेत 85 संक्रमित, कानपुर से लौटे थे कुछ जवान, रह रहेे हैं सबके साथ

अलीगढ़ जेएनएन: अलीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग इससे चिंतित नजर आने लगा है। रविवार  रात 11 बजे तक पीएसी के 42 जवानों समेत 85 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिलने की आशंका है। हालांकि, रिकाॅर्ड 77 मरीज भी सरकारी व निजी अस्पतालों से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 411 हो गई है। 1141 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 27 की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल 1579 संक्रमित मरीज हैं। 

कोविड-19 रोगी खोजो अभियान 

जनपद में चलाए जा रहे कोविड-19 रोगी खोजो अभियान के तहत आज 38 वीं वाहिनी पीएसी में एक कैंप लगाया गया। कैंप में जिला  मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में छ सदस्यीय टीम ने 38वीं वाहिनी पीएसी पहुंचकर 600 जवानों के सैंपल लिए गए। सभी टेस्ट एंटीजन किट से किए गए। इनमें 42 जवान धनात्मक पाए गए। टेस्टिंग टीम में  एलटी अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप सिंह, दुशांत श्री, फराज रिजवी, पंकज कुमार,  गोविंद राम, डॉ. शशांक मौजूद रहे। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने धनात्मक पाए गए सभी जवानों को आइसोलेट करने की सलाह दी। धनात्मक पाए गए जवानों में कोई लक्षण नहीं पाए गए। वहीं, मेडिकल काॅलेज से करीब 45 मरीजों की रिपोर्ट और पाॅजिटिव आई। सीएमओ डॉ भानुप्रताप सिंह कल्याणी  ने बताया की पिछले दिनों कुछ पीएसी जवान कानपुर से लौटे हैं, जो अन्य जवानों के बीच ही रहे।इसलिए सभी की जांच कराई गई थी।

chat bot
आपका साथी