चार नई नगर पंचायत बनेंगी, शासन ने मांगा प्रस्ताव

सबहेड - जवां, चंडौस, गभाना और बरौली के लिए मांगा है प्रस्ताव बदलाव - ग्राम पंचायतों की आब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 02:22 AM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2018 02:22 AM (IST)
चार नई नगर पंचायत बनेंगी, शासन ने मांगा प्रस्ताव
चार नई नगर पंचायत बनेंगी, शासन ने मांगा प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जवां, चंडौस, गभाना एवं बरौली को नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है। शासन ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। अभी ये ग्राम पंचायतें हैं।

बरौली विधानसभा क्षेत्र में गभाना, चंडौस, जवां व बरौली ग्राम पंचायतों की आबादी काफी अधिक है। बरौली विधायक दलवीर सिंह शासन से इन्हें नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। विधानसभा में भी यह मुद्दा उठा चुके हैं।उन्होंने नगर विकास मंत्री से भी मांग की। नगर विकास मंत्री ने प्रमुख सचिव नगर विकास को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रशासन से चारों ्रग्राम पंचायतों का प्रस्ताव मांगा है। एसडीएम स्तर से प्रस्ताव भेजा जाना है। इसमें कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इनमें ग्राम पंचायतों में बैंक, आबादी, उद्योग, थाना समेत अन्य बिंदु शामिल हैं। बरौली विधायक दलवीर सिंह ने दावा किया कि योगी सरकार में इन ग्राम पंचायतों को हर हाल में दर्जा मिलेगा। एसडीएम गभाना रेनू सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के लिए कम से कम 20 हजार की आबादी जरूरी है। चारों ग्राम पंचायत इस दायरे में आती हैं। इनका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी