Hathras News : 250 शिक्षक करेंगे नगर पालिका चुनाव में मतदाता सूचियों का पुर्नरीक्षण

Hathras News हाथरस में सीमा विस्‍तार के बाद पालिका परिषद में आठ नए वार्ड जुड़ गए हैं। पहले 27 वार्ड थे जो अब बढ़कर 35 हो गए हैं। चेयरमैन ने बताया कि पांच अक्‍टूूूबर से 20 अक्‍टूबर तक वोट घटाने बढ़ाने व संशोधन का कार्य किया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 12:04 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 12:20 PM (IST)
Hathras News : 250 शिक्षक करेंगे नगर पालिका चुनाव में मतदाता सूचियों का पुर्नरीक्षण
हाथरस में नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। Hathras News : नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। नगर पालिका में वोटर लिस्ट के पुर्नरीक्षण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस कार्य के लिए 250 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कार्य दो चरणों में कराया जाएगा। सीमा विस्तारित क्षेत्रों के इलाकों को शामिल करते हुए आठ नए वार्ड बनाए गए हैं।

हाथरस में निकाय चुनाव की तैयारी शुरू : Municipal Council Hathras में निकाय चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार यह चुनाव चौंकाने वाला होगा। सीमा विस्तार के बाद इसमें 30 ग्राम सभाओं को शामिल किया गया है। इसके लिए चुनाव कराने के लिए तैयारियों तेज कर दी गई हैं। नगर पालिका में पत्रावलियों को खंगालते हुए उन्हें अपडेट कराया जा रहा है। नए इलाकों के वोटरों को भी इसमें शामिल किया गया। नगर निकाय चुनावों के लिए सभी पालिका कर्मियों को लगा दिया गया है। चेयरमैन ने बताया कि इसके लिए पांच अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक वाेट घटाने, बढ़ाने व संशोधन करने का कार्य किया जाएगा।

अब 35 वार्ड के साथ होगा chairman का चुनाव : नगर पालिका परिषद हाथरस में अब तक 27 वार्ड थे। सीमा विस्तार के बाद इसमें नए आठ वार्ड और जुड़ जाने से इनकी संख्या अब 35 हो गई है। इलाका भी काफी बढ़ गया है। मथुरा रोड पर यह दर्शना तक, जलेसर रोड पर नगला खान, मेंडू रोड पर सोखना व अलीगढ़ रोड पर यह नगला उम्मेद तिराहे तक पहुंच गया है।

दो चरणों में होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण : मतदान के लिए voter list तैयार कराने के लिए पुर्नरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए बेसिक के 250 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक पुर्नरीक्षण का कार्य चलेगा। इसके लिए बीएसए को पत्र भेजकर शिक्षकों की मांग पहले की जा चुकी थी।

chat bot
आपका साथी