नन्हे हाथों ने जताया देश के जवानों के प्रति प्यार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व के तहत शनिवार को स्कूली बच्चों ने भी हाथ बढ़ा

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 02:14 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 02:14 AM (IST)
नन्हे हाथों ने जताया देश 
के जवानों के प्रति प्यार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व के तहत शनिवार को स्कूली बच्चों ने भी हाथ बढ़ा दिया है। स्कूल के बच्चों ने अपने हाथों से देश की सीमा पर तैनात जवानों के लिए आकर्षक राखियां बनाई। सर्वोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जवानों के लिए राखियां व का‌र्ड्स बनाए। वहीं दूसरी ओर जीडी इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें-मुन्नों ने भी जवानों के लिए एक से बढ़कर एक राखियां बनाई।बच्चों से लेकर बड़ों व आम से लेकर खास तक कोई भी अगर देश के जवानों को रक्षासूत्र भेजना चाहते हैं, तो देर न करें। इसके लिए आपको केवल दैनिक जागरण के तालानगरी स्थित कार्यालय में राखियां भिजवानी हैं। ये राखियां दैनिक जागरण भारत रक्षा रथ के जरिए जम्मू तक पहुंचाई जाएंगी। 22 जुलाई को ये रथ कानपुर से रवाना हो चुका है। 25 जुलाई को ये आगरा होते हुए 26 जुलाई को अलीगढ़ आएगा। 26 जुलाई को शहर में एकत्रित हुई राखियों को रथ के माध्यम से जम्मू तक पहुंचाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी