महिलाओं पर न हो अत्याचार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : पश्चिम बंगाल में नन के साथ दुष्कर्म के विरोध में मसीह समाज के लोगों ने मैथ

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 01:15 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 04:20 AM (IST)
महिलाओं पर न हो अत्याचार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : पश्चिम बंगाल में नन के साथ दुष्कर्म के विरोध में मसीह समाज के लोगों ने मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना की। साथ ही, महिलाओं पर अत्याचार करने वाले को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई।

बन्नादेवी स्थित मेथोडिस्ट चर्च में सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, सिटी क्राइस्ट चर्च और सीडीएफ चर्च से जुड़ी मसीह समाज की महिलाएं एकत्र हुई। प्रार्थना में अलीगढ़ व बुलंदशहर डब्ल्यूएससीएस की अध्यक्ष शीबा जॉन भी शामिल हुई। कहा, कि हमारा समाज एक शांतिप्रिय समाज है। फिर भी हमारी सामाजिक व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। हम अपने ही देश में सुरक्षित नहीं रह गए हैं। प्रेमी जॉन ने कहा, कई प्रदेशों में हो रही घटनाओं के बाद से मसीह समाज परेशान है। फादर युसूफ दास, फादर जोनाथन लाल, हैरिस लाल, फादर हैरिस ने महिलाओं का शोषण करने वाले लोगों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की, जिससे महिलाएं सुरक्षित रह सकें।

chat bot
आपका साथी