चार घरों से लाखों की चोरी

अलीगढ़ : इगलास कोतवाली क्षेत्र में चोर ठंड व कोहरे का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। बीतीरात गांव साथिनी के

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 12:40 AM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 12:40 AM (IST)
चार घरों से लाखों की चोरी

अलीगढ़ : इगलास कोतवाली क्षेत्र में चोर ठंड व कोहरे का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। बीतीरात गांव साथिनी के मजरा दिसवार व मोनिया में चार घरों से लाखों रुपये का माल समेट ले गए।

गांव साथिनी के मजरा दिसवार निवासी सुभाष व दलवीर पुत्रगण हरचरन सिंह के मकान में शुक्रवार की रात चोर दीवाल फलांग कर घुस गए। चोरों ने दोनों घरों में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया। एक कमरे में कुंदी न होने पर कपड़े से चारपाई सहित बांधकर बंद कर दिया। इसके बाद चोर जिन कमरों में सामान रखा था उनके ताले तोड़कर अलमारियों व संदूक से सोने की पांच जंजीर, नौ अंगूठी, सवा किलो चांदी के जेवरात व 37 हजार रुपये नगद पार कर ले गए। ज्वैलरी की कीमत लाखों में बताई है। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो पड़ोसियों से बाहर से दरवाजे खुलवाए। सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। गांव मोनियां निवासी सूरजमल व अमर सिंह के यहां से भी चोर गुरुवार की रात को चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि ठंड के चलते लोग घरों में सो रहे हैं। चोर उचक्कों पर पुलिस की नजर है। गांव के लोगों से भी कहा गया कि गांव में रात में सतर्कता बरतें।

chat bot
आपका साथी