Agra: दुष्कर्म के आरोपित ने हवालात में की खुदकुशी की कोशिश, गद्दे के कपड़े से कस लिया फंदा

Agra News आगरा में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक ने हवालात में एक गद्दे से कपड़े का टुकड़ा लेकर खुदकुशी की कोशिश की समय रहते पुलिस ने देख लिया और उसे हास्पिटल में कराया भर्ती। आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का मामला वेंटिलेटर पर है युवक।

By Abhishek SaxenaEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 07:55 PM (IST)
Agra: दुष्कर्म के आरोपित ने हवालात में की खुदकुशी की कोशिश, गद्दे के कपड़े से कस लिया फंदा
Agra News: आगरा में युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक ने सोमवार को एत्माद्दौला थाने की हवालात में खुदकुशी की कोशिश की। जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। युवक को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसको वेंटिलेटर पर रखा गया है।

मोती महल से पुलिस ने किया था गिरफ्तार

एत्माद्दौला क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मोती महल निवासी धर्मेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार दोपहर को धर्मेश हवालात में अकेला था। दोपहर दो बजे हवालात में बंद अन्य युवकों को पुलिस कोर्ट ले गई। सूत्रों का कहना है कि इसी बीच धर्मेश ने मौका पाकर हवालात में पड़े गद्दे से कपड़ों के टुकड़े लेकर फंदा बना लिया। हवालात के गेट के ऊपरी हिस्से से फंदा बांधकर उसने गले में कस लिया और और लटक गया।

वेंटिलेर पर रखा गया आरोपी

थोड़ी देर बाद ही पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद उसे फंदे से उतारकर पुलिसकर्मी एत्माद्दौला क्षेत्र में ही निजी हास्पिटल में ले गए। वहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। एसपी सिटी विकास कुमार और कई थानों का पुलिस फोर्स हास्पिटल पर पहुंच गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि युवक ने थाने की हवालात में खुदकुशी की कोशिश की है। उसका हास्पिटल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें... 

प्रेमिका की शादी तय हुई तो बाइक से 200 किलोमीटर ले भागा प्रेमी, अहमदाबाद जाने से पहले पकड़े प्रेमी युगल

दगा: शादी में मुलाकात और व्हाट्सएप पर चैटिंग, सात जन्म साथ निभाने का वादा कर युवती से दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी