चल रहा है शक्ति अभियान और आगरा में पीट दी गईं महिलाएं, पुलिस आई Action में

एत्‍माददौला क्षेत्र के प्रकाश नगर का मामला। प्‍लॉट खाली कराने को लेकर हुआ था विवाद। महिलाओं को पीटा और किया गया पथराव। पीड़ित की शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को सक्रिय हुई पुलिस।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 01:14 PM (IST)
चल रहा है शक्ति अभियान और आगरा में पीट दी गईं महिलाएं, पुलिस आई Action में
एत्‍माददौला में हुए पथराव का वीडियो से लिया गया फोटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। एक तरफ पुलिस शक्ति अभियान चला रही है। दूसरी ओर महिलाओं को गिरा-गिराकर डंडों से पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। प्लाट खाली करने के विवाद में चार दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष की महिलाओं को हाकियाें और डंडों से पीटा गया था। मामला थाने पहुंचा। मगर, पुलिस ने आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को पथराव और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। अब वीडियो में डंडा और हाॅॅकी लेकर दिख रहे युवकों की तलाश की जा रही है।

एत्माद्​दौला के प्रकाश नगर में राजन देवी के स्वजन ने कुछ वर्ष पहले पड़ोस में स्थित एक प्लाॅॅट किराए पर लिया था। प्लाॅॅट 21 अक्टूबर तक किराए पर था। इससे पहले ही 18 अक्टूबर को राजन देवी के स्वजन प्लाॅॅट से अपना सामान निकाल रहे थे। कुछ सामान बच गया था। इसे प्लाॅॅट मालिक नहीं निकालने दे रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ। महिला पक्ष के लोगों पर प्लाॅॅट मालिक पक्ष के 10-15 लोगों ने हमला बोल दिया। गली में गिरा-गिराकर महिलाओं और युवकों से मारपीट की। इसके बाद पथराव भी किया। इसमे राजन देवी और रेखा चोटिल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने एत्माद्दौला थाने में शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष तहरीर देकर चला गया। आरोपितों की गिरफ्तारी के पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किए। गुरुवार को सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस मामले में अब तक कार्रवाई न करने के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी