बंदिश बेअसर, दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट भरपूर मिल रहा पेट्रोल Agra News

प्रशासन के नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान में सहयोग नहीं दे रहे पंप संचालक।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 07:46 PM (IST)
बंदिश बेअसर, दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट भरपूर मिल रहा पेट्रोल Agra News
बंदिश बेअसर, दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट भरपूर मिल रहा पेट्रोल Agra News
आगरा, जागरण संवाददाता। बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। पंप संचालक नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान को पलीता लगा रहे हैं। वहीं कुछ अपने यहां नोटिस लगाकर हेलमेट बिना लगाए पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकोंं को बैरंग लौटा रहे हैं।

हेलमेट लगाकर चलने से कतराने वाले दोपहिया वाहन चालकों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए जागरण भी लोगों को प्रेरित कर रहा है। तत्कालीन एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने अभियान से जुड़कर पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की थी और उनसे सहयोग करने की बात कही थी। उन्हे नो हेलमेट, नो पेट्रोल के आदेश दिए थे। इसके साथ ही पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कभी भी चेक करने और आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की बता भी कही थी। इसके बाद भी 50 फीसद पेट्रोल पंप संचालक पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ ने तोड़ निकाल लिया है। उन्होंने अपने यहां हेलमेट की व्यवस्था कर रखी है। बिना हेलमेट लगाए आने वालों को ये उपलब्ध कराया जाता है।  

chat bot
आपका साथी