विंग कमांडर की अस्थि हरिपदी में विसर्जित, लोगों ने लगाए वीर जवान के अमर रहने के नारे

पुत्र ने वराह घाट पर किया अनुष्ठान। पिंडदान कर मृतक की आत्मा की शांति को की प्रार्थना। पुत्र अभिराज ने पिंड़दान कर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अस्थि विसर्जन अनुष्ठान के दौरान स्वजन की आंखे नम हुई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 17 Dec 2021 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Dec 2021 04:49 PM (IST)
विंग कमांडर की अस्थि हरिपदी में विसर्जित, लोगों ने लगाए वीर जवान के अमर रहने के नारे
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की पत्नी और बच्चे सोरों में पूजन करते हुए।

आगरा, जागरण टीम। हेलीकाप्टर हादसे के शिकार आगरा निवासी विंग कमांडर की अस्थि शुक्रवार को स्वजन ने सोरों की हरिपदी गंगा में विसर्जित की। पुत्र ने पिंड़दान कर मृतक की आत्मा शांति और मुक्ति की प्रार्थना की। इस दौरान स्वजन की आंखे नम थी।

बीती आठ दिसंबर को हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की अस्थियां लेकर पत्नी कामना सिंह, पुत्र अभिराज सिंह, पुत्री आराध्या स्वजन के साथ शुक्रवार को दोपहर हरिपदी गंगा के वराह घाट पहुंचे। जहां आचार्य पंड़ित राहुल वशिष्ठ और तीर्थ पुरोहित जयसिहं निर्भय ने अस्थि अनुष्ठान कराया। पुत्र, पत्नी और पुत्री सहित अन्य स्वजन ने अस्थि विसर्जन किया। पुत्र अभिराज ने पिंड़दान कर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अस्थि विसर्जन अनुष्ठान के दौरान स्वजन की आंखे नम हुई। स्क्वाड्रन लीडर जोसफ कोसी, चचेरे भाई विक्रम सिंह चौहान, भतीजा साेनू, साडू धर्मेंद्र तोमर, कर्नल आरके सिंह, ससुर युद्धराज सिंह मौजूद रहे।

गूंजे पृथ्वीराज अमर रहे के नारे

जब दिवंगत विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की अस्थि लेकर स्वजन सोरों के हरिपदी गंगा के वराह घाट पर पहुंचे तो वहां हाथों में तिरंगा झंड़ा लिए गंगा भक्त समिति के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की और भारत माता की जय, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह अमर रहे के नारे लगाए। गंगा भक्त समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज, सुमित पचौरी, आदेश चतुर्वेदी, राहुल निर्भय, जयशिव निर्भय, भवानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी