नशे के शाैकिनाें के लिए बड़ी खबर, आज शाम तक बंद रहेंगी शराब और भांग की दुकानें

अंतरर्राष्ट्रीय शुष्क दिवस के कारण आज शाम पांच बजे तक शहर में शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। शहर में जगह जगह जागरुकता कार्यक्रम होंगे। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध शुष्क दिवस मनाया जाता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 07:06 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 07:06 AM (IST)
नशे के शाैकिनाें के लिए बड़ी खबर, आज शाम तक बंद रहेंगी शराब और भांग की दुकानें
आज शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी शराब और भांग की दुकानें।

आगरा, जागरण संवाददाता। अपर आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र ने कहा कि 26 जून को अंतरर्राष्ट्रीय शुष्क दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध शुष्क दिवस मनाया जाता है। उन्होंने आबकारी अधिकारी और निरीक्षकों से दुकानों की बंदी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कर्तव्यपालन में शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ 26 जून को अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस मनाया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि इस दिवस पर नशे की लत और उससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। इसी संदर्भ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश के जिन 272 जिलों में नशामुक्त भारत अभियान चलाया जायगा, उनमें आगरा भी शामिल है।

chat bot
आपका साथी