Sawan 2021: श्वेत घटाओं में स्वर्णिम श्रंगार धारण कर मुस्कुराए ''गिरिराजजी''

गिरिराजजी के श्रंगार के साथ मंदिर परिसर भी श्वेत रंग में नजर आया। श्वेत रंग के पर्दे पोशाक जेवरात के साथ ठोड़ी पर सजा लाल रंग का हीरा प्रभु की झांकी को एकटक निहारने पर मजबूर करता रहा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 03:55 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 03:55 PM (IST)
Sawan 2021: श्वेत घटाओं में स्वर्णिम श्रंगार धारण कर मुस्कुराए ''गिरिराजजी''
गिरिराजजी के श्रंगार के साथ मंदिर परिसर भी श्वेत रंग में नजर आया।

आगरा, जागरण संवाददाता। चंद्रमा से तेजोमय हो गिरिराजजी आज श्वेत घटा में विरामान होकर चांदनी सी शीतलता बिखेरते रहे। श्रंगार में एक ही रंग का प्रयोग गिरिराजजी के घटाओं के दर्शन की परिभाषा है। सावन के महीने में पांच दिन विभिन्न घटाओं का यह विशेष श्रंगार होता है। एकादशी से रक्षाबंधन तक दानघाटी गिरिराजजी मंदिर पर यह खूबसूरती भक्तों को बरबस ही आकर्षित करती है। सेवायत ने प्रभु का अद्भुत श्रंगार कर राखी बांधी तो तमाम भक्तों ने भी राखी समर्पित की। रविवार को दानघाटी मंदिर में श्वेत घटा दर्शन का आयोजन किया गया। सेवायत मथुरा दास कौशिक लाला पंडित ने बताया कि गोवर्धन महाराज के श्रृंगार के लिए पूर्णिमा पर श्वेत घटा सजाई गई। गिरिराजजी के श्रंगार के साथ मंदिर परिसर भी श्वेत रंग में नजर आया। श्वेत रंग के पर्दे, पोशाक, जेवरात के साथ ठोड़ी पर सजा लाल रंग का हीरा प्रभु की झांकी को एकटक निहारने पर मजबूर करता रहा। गिरिराजजी के अद्वितीय श्रंगार के लिए जेवरात धारण कराए गए। विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों से प्रभु का श्रंगार और उनके स्थल को खूबसूरती दी गई।

यूं हुए घटा के दर्शन

सेवायत पवन कौशिक ने बताया कि विशेष श्रंगार में पांच चुनिंदा हरा, केसरिया, लाल, सफेद और काला रंग का प्रयोग किया जाता है। रविवार को रक्षा बंधन पर्व पर घटा दर्शन में श्वेत रंग के विशेष दर्शन हुए। इसमें गिरिराजजी ने श्वेत रंग की पोशाक धारण की तो स्वर्ण मुकुट के साथ श्वेत कलियां और पुष्प, श्वेत घटा का अहसास कराते रहे। मस्तक पर सजा कस्तूरी तिलक और हाथ में चांदी की छड़ी धारण किए प्रभु की छवि भक्तों को आनंदित करती रही। प्रभु के प्रसाद में श्वेत रंग की वस्तुओं को वरीयता दी गई है। श्रंगार में घटा अनुसार ही उसी रंग के जेवरात प्रयोग में लाए गए हैं। प्रभु के प्रसाद में भी श्वेत वस्तुओं को वरीयता दी गई है। 

chat bot
आपका साथी