High Security Number Plate: अंतिम दिन आज, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को कर दें आवेदन, बहुत आसान है तरीका

High Security Number Plate 10 लाख वाहनों में अभी नहीं लग सकी है नई प्लेट। जिले में कुल 11.03 लाख वाहन है जिनमें से 90.9 हजार में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुकी है। इसमें एक अप्रैल 2019 के बाद पंजीकृत वाहनों के साथ ही पुराने वाहन भी है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:33 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:33 AM (IST)
High Security Number Plate: अंतिम दिन आज, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को कर दें आवेदन, बहुत आसान है तरीका
10 लाख वाहनों में अभी नहीं लग सकी है नई प्लेट।

आगरा, जागरण संवाददाता। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। इसके बाद ऐसे वाहन स्वामी जिन्होंने नई प्लेट नहीं लगवाई है उनका कोई भी कार्य कार्यालय में नहीं होगा।

जिले में कुल 11.03 लाख वाहन है, जिनमें से 90.9 हजार में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुकी है। इसमें एक अप्रैल 2019 के बाद पंजीकृत वाहनों के साथ ही पुराने वाहन भी है, जिन्होंने प्लेट बदलवाई है। शासन ने प्लेट की अनिवार्यता 15 अक्टूबर से कर दी थी, लेकिन उपलब्धता नहीं होने के कारण अतिरिक्त समय दिया गया है। 30 नवंबर तक 7500 किलोग्राम से कम भार वाले निजी, व्यावसायिक वाहनों को अवसर दिया गया है। इस दौरान इनका कार्य संभागीय परिवहन कार्यालय में नहीं रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 28 फरवरी 2021 तक मध्यम, भारी व्यावसायिक वाहनों को राहत दी गई है। कार्यदायी एजेंसी प्रतिदिन एक हजार प्लेट बनाने की बात कह रही है। नई बनी प्लेट एजेंसी के माध्यम से आवेदकों को उपलब्ध कराई जा रही है। आगरा में अधिकृत छह डीलर हैं, जिनके द्वारा नंबर प्लेट उपलब्ध कराई जा रही है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन अधिक सुरक्षित होगें। अभी तक एक लाख लोगों ने इसे लगवाया है। 30 नवंबर तक 7500 किलोग्राम से कम भार वाले वाहनों को प्लेट लगवानी है। इसके बाद कार्यालय में इन वाहनों का कोई भी कार्य नहीं होगा।

प्रमोद कुमार, आरटीओ प्रशासन 

ऐसे करें अप्लाई

− bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं। 

− कार, स्कूटर्स, मोटरसाइकिल समेत कई अन्य वाहनों में से अपना वाहन चुनें।

− वाहन का ब्रांड बताने के लिए कहा जाता है।

− अपने वाहन का स्टेट चुनें। 

− बताएं वाहन प्राइवेट है या कमर्शियल है।

− अब आपको अपने वाहन का फ्यूल टाइप चुनने का विकल्प दिया जाता है

− अपने वाहन की बुकिंग डीटेल्स भरनी होती है।

− ये सारी जानकारी देने के बाद एक नई विंडो खुलेगी जिसमें इसमें गाड़ी की RC और आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा।

− डीटेल्स अपलोड करने के बाद मोबाइल फोन पर OTP जेनरेट हो जाएगा।

− इस प्रोसेस के आखिर में पेमेंट का विकल्प आएगा, अब पेमेंट करते ही ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी