फतेहाबाद में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें हुई बरामद

पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता बेचने की थी तैयारी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 06:00 AM (IST)
फतेहाबाद में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें हुई बरामद
फतेहाबाद में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें हुई बरामद

जागरण टीम, आगरा। चोरी की बाइकें फतेहाबाद के उझावली अंडरपास के समीप बीहड़ में छिपाई गई थीं। इन्हें बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस बरामद बाइकों के मालिकों के बारे में पता लगा रही है।

एसपी पूर्वी अशोक वेंकट के. ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों में नंदापुरा, निबोहरा निवासी बाबी, फतेहाबाद निवासी धर्मवीर उर्फ धर्मा और पिनाहट के पुरा नत्था निवासी विजय शामिल हैं। उन्हें सोमवार रात फतेहाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उझावली कट के पास से गिरफ्तार किया। एसपी पूर्वी के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर धौर्रा कट के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक वहां से गुजरे। पुलिस को देख वे लौटने लगे। घेराबंदी कर उन्हें उझावली कटी के पास पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर उझावली अंडरपास के निकट बीहड़ से 12 अन्य बाइक भी बरामद कीं। वहां से आरोपित विजय को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उक्त बाइक उन्होंने अलग-अलग जगहों से चोरी की हैं। वे इन्हें बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इन्होंने किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर बाह प्रदीप कुमार सिंह, एसआइ नीरज मिश्रा, प्रभारी क्राइम ब्रांच एसआइ बृजकिशोर, अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह, पंकज कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, मुन्नालाल, आदेश त्रिपाठी, रियाजुद्दीन, ऐलेंद्र सिंह व भोला। चंबल के बीहड़ में बन रहे थे हथियार

जागरण टीम, आगरा। चंबल के बीहड़ में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई की तो आरोपित भाग निकले। मौके से तमंचे व औजार बरामद हुए हैं। पिनाहट एसओ प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक चंबल डाल नहर के पास बीहड़ में अवैध हथियार बनाए जा रह थे। पुलिस को देख आरोपित भाग निकले। मौके सेचार तमंचे व हथियार बनाने के उपकरण मिले हैँ। मामले में अज्ञात के विरुद्ध आ‌र्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी