Top Agra News of the Day 25th September 2019, राम बरात की धूम, प्‍लास्टिक कुर्सी फैक्‍ट्री खाक, टूरिस्‍ट बस हादसे का शिकार

आगरा की प्रमुख राम बरात रात भर भ्रमण करते हुए पहुंचेगी जनकपुरी। शाहदरा में लगी आग पर बड़ी मुश्किल से पाया काबू। पश्चिम बंगाल के पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्‍त।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 07:30 PM (IST)
Top Agra News of the Day 25th September 2019, राम बरात की धूम, प्‍लास्टिक कुर्सी फैक्‍ट्री खाक, टूरिस्‍ट बस हादसे का शिकार
Top Agra News of the Day 25th September 2019, राम बरात की धूम, प्‍लास्टिक कुर्सी फैक्‍ट्री खाक, टूरिस्‍ट बस हादसे का शिकार

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में बुधवार, 25 सितंबर की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

राम जी चले सिया को ब्‍याहने

उत्‍तर भारत की प्रमुख रामलीला आयोजन में बुधवार को प्रभु श्रीराम बरात लेकर सिया को ब्‍याहने चले हैं। श्रीरामलीला कमेटी के संयोजन में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत प्रभु श्रीराम की बरात बुधवार शाम साढ़े चार बजे रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नौमल की बारादरी से शुरू हो गई। सबसे आगे ऊंट और घुड़सवार बरात आगमन का संदेश देते हुए चले रहे हैं। गणेश जी की सवारी के बाद अन्य झांकियां चल रही हैं। झांकियाें के बाद रोड शो और फिर राजा दशरथ की बग्घी रात को निकलेगी। शत्रुघ्न, भरत, लक्ष्मण के रथों के बाद अंत में प्रभु श्रीराम का रथ होगा। बरात में करीब 130 झांकियां शामिल हैं।

प्‍लास्टिक फैक्‍ट्री में भीषण आग, सब कुछ खाक

कमलानगर निवासी पवन कुमार अग्रवाल की शाहदरा में मंडी समिति के पास तीन मंजिला फैक्ट्री है। बेसमेंट के साथ इसमें ऊपर दो मंजिल और बनी हुई हैं। मंगलवार की रात की शिफ्ट में कर्मचारी प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने में जुटे थे। बुधवार तड़के चार बजे करीब 20 कर्मचारी कुर्सियों की कटिंग के काम में जुटे थे। तभी एकदम से फैक्ट्री में लपटें उठने लगीं। कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर बाहर भागना पड़ा। पांच घंटे की कवायद के बाद 20 दमकलों ने आग पर काबू पाया।

ताज देख लौटते पर्यटकों की बस हादसे का शिकार

पश्चिम बंगाल के पांच दर्जन से अधिक यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस आगरा से मथुरा की ओर जाते समय फरह थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर के पास टायर पंचर होने से असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। सभी यात्री आगरा में ताजमहल देखने के बाद मथुरा की ओर जा रहे थे। तभी शहजादपुर गांव के पास अंडरपास पुल पार करते ही बस का अगला पहिया पंचर हो गया और बस असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में भर्ती कराया है।  

chat bot
आपका साथी