Top Agra News of the Day 21st October 2019, चंद्रोदय पहुंचीं चरणपादुका, दबोचे रिश्वतखोर, कारोबारी को मारी गोली
चैतन्य महाप्रभु की चरणपादुका को चंद्रोदय मंदिर में किया गया स्थापित। मथुरा में छापा मार दो रिश्वतखोर पकड़े। कासगंज में कारोबारी को लूट के इरादे से मारी गोली।
आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में सोमवार, 21 अक्टूबर की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-
महाप्रभु की चरणपादुकाओं का हुआ पूजन
वृंदावन के लिए यह सोमवार खास रहा। चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुका एक बार फिर वृंदावन की धरती पर पहुंचीं तो भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के साथ जोशीला स्वागत किया। पादुका को चंद्रोदय मंदिर में बनाए गए विशेष मंडप में स्थापित किया गया है। बताया जाता है कि चैतन्य महाप्रभु वृंदावन 504 वर्ष पहले वृंदावन आए थे। अब बांकेबिहारी की नगरी में उनकी पादुकाएं पहुंची हैं। यहां चरण पादुका का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंचगव्य व पंचामृत से महाभिषेक किया गया।
एंटी करप्शन ने पकड़े दो कर्मचारी
मथुरा में एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेतेे हुए गिरफ्तार किया है। कर्मचारी स्क्रैप डीलर अनिल से दस हजार रुपए मांग रहे थे। इसकी शिकायत डीलर नेे भ्रष्टाचार निवारण संगठन में कर दी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए संगठन की टीम ने सोमवार दोपहर कार्रवाई की। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ हाइवे थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों आरोपित कर्मचारियों को मेरठ स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कासगंज में मारी कारोबारी को गोली
पशु कारोबारी को लूटने के इरादे से बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सोमवार सुबह कासगंज के पटियाली- अलीगंज हाईवे की है। दरियावगंज निवासी महावीर सिंह बकरा कारोबारी हैंं। वे पैंठ से बकरा खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये लेकर घर से निकलेे। तीन बदमाशों ने ढकपुरा के निकट धक्का मार कर महावीर को गिरा दिया। लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने महावीर को गोली मार दी। कारोबारी की चीख पर ग्रामीण पहुुंच गए तो लुटेरे भाग निकले। कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।