Top Agra News of the Day 15th September 2019, एक्‍सप्रेस वे पर हादसा,मस्जिद में गिरा लेंटर, न्‍यूजर्सी के गवर्नर ने किया ताज का दीदार

एक घंटे तक बस में फंसी रहीं सवारियां। सुबह की डाला गया था लेंटर। 40 सदस्‍यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ किया ताज का भ्रमण।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 10:51 PM (IST)
Top Agra News of the Day 15th September 2019, एक्‍सप्रेस वे पर हादसा,मस्जिद में गिरा लेंटर, न्‍यूजर्सी के गवर्नर ने किया ताज का दीदार
Top Agra News of the Day 15th September 2019, एक्‍सप्रेस वे पर हादसा,मस्जिद में गिरा लेंटर, न्‍यूजर्सी के गवर्नर ने किया ताज का दीदार

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में रविवार, 15 सितंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

हादसे में दो की मौत
यमुना एक्‍सप्रेस वे एक बार फिर हादसे का मार्ग बन गया। झपकी ने एक बार फिर एक या दो नहीं बल्कि आधा सैंकड़ा से अधिक लोगों की जान जोखिम में डाल दी। रविवार तड़के स्लीपर कोच बस UP 31 AT 3081 आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी। माना जा रहा है कि चालक को झपकी लग गई और आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रक में बस घुस गई। बस में करीब साठ यात्री यात्रा कर रहे थे। जिनमें से दो यात्री दानिश अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी लखनऊ और मुकेश शर्मा पुत्र श्री प्रसाद शर्मा निवासी बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के कारण एक्‍सप्रेस वे पर यातायात बाधित रहा। क्रेन मंगवाकर बस को रास्‍ते से हटाया गया है।

तीन मजदूरों को निकाला गया
फीरोजाबाद के गालिब नगर स्थित मस्जिद का लेंटर गिरने से अफरातफरी मच गई है। मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए, जिन्‍हें समय रहते निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि सुबह ही लेंटर डाला गया था। गनीमत थी कि हादसे के वक्‍त अधिकांश मजदूर मस्जिद के बाहर अजान के लिए गए हुए थे, वरना जानहानि हो सकती थी। फिर भी तीन मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। फिलहाल तीनों मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाल कर उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया है।

गवर्नर हुए ताज के मुरीद
रविवार सुबह करीब सवा दस बजे संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के न्‍यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी और उनकी पत्‍नी टैमी मर्फी ताज महल के दीदार के लिए पहुंचे थे। उनके साथ 40 सदस्‍यीय प्रति‍ि‍निध मंडल भी था। करीब एक घंटा तक गवर्नर मर्फी ने ताज का भ्रमण किया। गाइड नितिन सिंह ने उन्‍हें मोहब्‍बत की निशानी ताज के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान गवर्नर और उनकी पत्‍नी ताज की दीवारों पर हो रही पच्‍चीकारी के काफी प्रभावित हुए। ताज को बार- बार देख वे बस खूबसूरत- खूबसूरत की ही कहे जा रहे थे। डायना सीट पर फोटो खिंचवाने का मोह भी मर्फी दंपती नहीं छोड़ सका। काफी देर तक दंपती ने यहां फोटो खिंचवाई। 

chat bot
आपका साथी